DAVV INDORE में कर्मचारियों की हड़ताल जारी, आदेश का इंतजार

इंदौर
। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की हड़ताल 15 नवंबर से लगातार जारी है। इसके कारण यूनिवर्सिटी का कामकाज प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों को मैनेजमेंट की तरफ से मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था परंतु आदेश जारी नहीं हुए इसलिए कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं। 
 
तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी सैलेरी इंक्रीमेंट के लिए 10 नवंबर से प्रदर्शन कर रहे हैं। मैनेजमेंट की तरफ से कोई सकारात्मक संदेश नहीं मिला तो 15 नवंबर को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। सोमवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय स्ववित्त संस्थान कर्मचारी (गैर शिक्षक) संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने तक्षशिला कैंपस के बाद विश्वविद्यालय के आरएनटी मार्ग स्थित नालंदा परिसर में जमकर प्रदर्शन किया था। 

कर्मचारी, कुलपति कमरे के बाहर धरने पर बैठ गए और विरोध जताने लगे। इस दौरान कुलपति कमरे में मौजूद अधिकारियों को न तो उन्होंने बाहर जाने दिया न ही वे धरने से उठे। बाद में विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मौखिक रूप से मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। आश्वासन मिलने के बावजूद कर्मचारियों ने हड़ताल खत नहीं की। वह आदेश का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को भी आदेश जारी नहीं हुए और हड़ताल जारी है। मध्यप्रदेश कर्मचारियों की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP Employee news पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !