MP NEWS- महिला ASI का पति, महिला आरक्षक से रेप के मामले में गिरफ्तार

भोपाल
। बुरहानपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत महिला के पति को एक महिला आरक्षक के साथ 5 साल तक रेप करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामला करीब 8 महीने पहले दर्ज हुआ था। 

बुरहानपुर पुलिस ने मुरैना के रहने वाले सुभाष सिंह सिकरवार को गिरफ्तार किया है। भिंड की रहने वाली महिला कॉन्स्टेबल ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। पीड़ित महिला आरक्षक ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी से उसकी मुलाकात सन 2014 में कोचिंग में हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों की फोन पर बात होने लगी। कुछ समय बाद दोनों का अफेयर शुरू हो गया। पीड़ित महिला की नियुक्ति पुलिस आरक्षक के पद पर हो गई। वह भिंड, मुरैना और बुरहानपुर में पदस्थ रही। 5 साल के दौरान आरोपी खुद को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बताता रहा और शादी के नाम पर संबंध बनाता रहा।

5 साल के संबंधों के बाद महिला आरक्षक को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ। उसमें छानबीन की तो पता चला कि वह शादीशुदा है। उसकी पत्नी ASI है जबकि वह खुद को ASI बताता था। खुलासा होने के बाद महिला ने शिकायत की जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर के रिमांड पर लिया गया है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !