घुटने तोड़ने वाले भाजपा विधायक ने घुटने टेक दिए: दिग्विजय सिंह - BHOPAL NEWS

भोपाल
। राज्यसभा सदस्य एवं मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी जीत का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घुटने तोड़ने वाले भाजपा विधायक ने घुटने टेक दिए हैं। 
 
2 दिन चुप रहने के बाद दिग्विजय सिंह ने आज अपने प्रदर्शन से पहले बयान जारी करके कहा यह हिंसा पर अहिंसा की जीत है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घुटने तोड़ने वाले भाजपा विधायक ने कॉंग्रेसियों के सामने घुटने टेक दिए हैं। कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए “हलुआ पुड़ी” का निमंत्रण किया जा रहा है। सद्बुद्धि के लिए उन्होंने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को धन्यवाद दिया। 

पूरा मामला संक्षिप्त में समझिए 
एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा कांग्रेसी के घुटने तोड़ने की बात कर रहे हैं। 
दिग्विजय सिंह ने ऐलान किया कि मैं कॉंग्रेसी हूँ जिसमें ताक़त हो तो मेरे घुटने तोड़ दे। 
निर्भय सिंह ने कहा कि मैं विधायक रामेश्वर शर्मा के घर के बाहर जाकर 1 घंटे तक राम धुन करूंगा। 
भाजपा विधायक ने राम धुन के लिए आ रहे दिग्विजय सिंह के स्वागत का ऐलान किया। 
स्वागत द्वार सजा दिया। राम धुन भी शुरू हो गई है। 
आज सुबह एक तरफ विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने निवास पर राम धुन शुरू कर दी और दूसरी तरफ दिग्विजय सिंह ने अपनी जीत का ऐलान कर दिया।
भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया BHOPAL NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !