मध्य प्रदेश मौसम- ठंडी हवाएं आ रही है, तैयार रहें नहीं तो भर्ती होना पड़ेगा - MP WEATHER FORECAST

भोपाल
। हिमालय पर लगातार बर्फबारी जारी है। कश्मीर से लेकर करगिल तक भारी मात्रा में बर्फ गिर रही है। हिमालय से ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रही है। पिछले 2-3 दिनों से पाकिस्तान में मौजूद चक्रवात के कारण हिमालय की पूरी हवाएं मध्य प्रदेश तक नहीं पहुंच पा रही थी परंतु अब चक्रवात कमजोर पड़ गया है। अनुमान है कि रात के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आ जाएगी। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान- 30 अक्टूबर तक बारिश होगी बारिश होगी या नहीं

मध्यप्रदेश के लिए इस बार बारिश का मौसम असामान्य रहा। मध्य प्रदेश के पूर्वी इलाकों में निर्धारित और आवश्यकता से कम बारिश हुई जबकि उत्तर पश्चिम के 10 जिलों में बाढ़ के कारण कई लोग बर्बाद हो गए। फिलहाल बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर किसी भी समुद्र में इस प्रकार की हलचल नहीं हो रही है कि बादल उठे और मध्य प्रदेश की तरफ आए। यानी 30 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। धूप खिलेगी और बारिश नहीं होगी। 

मध्य प्रदेश का मौसम फसलों के लिए अच्छा इंसानों के लिए खतरनाक 

दिनांक 25 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश में जिस प्रकार की हवाएं चलेंगी। दिन में धूप खिलेगी और रात में तापमान कम हो जाएगा। यह मौसम खेतों में बीजों के अंकुरण के लिए बहुत अच्छा है। जिन किसानों ने बुवाई कर दी है उनके खेतों में अच्छे अंकुर आएंगे परंतु इंसानों के लिए यह काफी खतरनाक समय है। 

मौसम का परिवर्तन अथवा ऋतु संक्रमण हमेशा ही एलर्जी से पीड़ित मरीजों को परेशान करता है। इस मौसम में कोल्ड एंड कफ के मरीज बिस्तर पकड़ सकते हैं। हार्ट अटैक की घटनाएं बढ़ जाएंगी। फेफड़ों एवं सांस से संबंधित बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए यह काफी मुश्किल भरा समय होगा। कृपया Madhya Pradesh news पर क्लिक करके महत्वपूर्ण समाचार पढ़ें

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !