भारत के ऐसे राज्य जहां दोपहर में ऑफिस खुलते, रात में बंद होते हैं- GK in Hindi

यदि हम भारत के मैदानी इलाकों की बात करेंगे तो 10:00AM को जब सरकारी ऑफिस खुलते हैं तब सुबह होती है और 6:00PM को जब ऑफिस बंद होते हैं तब शाम होती है परंतु कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां 10:30AM दोपहर हो जाती है और 6:00PM को रात होती है।

भारत के किन राज्यों में सबसे पहले रात होती है

अरुणाचल प्रदेश सहित भारत की पूर्व दिशा में स्थित नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम आदि राज्यों में सूर्योदय भारत के ज्यादातर क्षेत्रों की तुलना में लगभग 2 घंटे पहले होता है और शाम करीब 4:00 बजे सूर्यास्त हो जाता है। अजीब बात यह है कि सरकारी ऑफिसों का टाइम पूर्व के राज्य में भी 10to06 ही है। क्योंकि देश की राजधानी दिल्ली में बैठे हुए अधिकारी अपनी सुविधा के साथ समझौता करना नहीं चाहते। इसलिए पूर्व के राज्यों में कर्मचारी दोपहर का भोजन करने के बाद ऑफिस जाते हैं और सूर्यास्त के बाद भी काम करते रहना पड़ता है।

भारत में सिर्फ एक टाइम जोन क्यों है 

इतिहास के पन्ने पलटेंगे तो पता चलेगा कि भारत में हमेशा से एक टाइम जोन नहीं था। कई प्रयोग किए गए। एक समय ऐसा भी था जब भारत में 6 से अधिक टाइम जोन हुआ करते थे। 1906 में पूरे भारत के लिए एक टाइम जोन निर्धारित किया गया। भारत का आधिकारिक मानक समय यानी इंडियन स्टैंडर्ड टाइम उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद को केंद्र में रखकर निर्धारित किया गया है। हालांकि आज भी अपनी सुविधा को प्राथमिकता देने वाले ब्यूरोक्रेट्स और समय के विद्वानों के बीच मतभेद है। विद्वानों का कहना है कि इतने विशाल देश में एक टाइम जोन होना लोगों के लिए परेशानी भरा है। कम से कम दो टाइम जॉन होना चाहिए। 

क्या दुनिया के दूसरे देशों में 1 से अधिक टाइम जोन है 

फ्रांस में 12 टाइम जोन है, अमेरिका में 9, रूस में 11, अंटार्कटिका में 10, ब्रिटेन में नो, ऑस्ट्रेलिया में आठ यहां तक कि डेनमार्क जैसे छोटे से देश में 5 टाइम जोन है। लेकिन भारत में टाइम जोन को लोगों ने भगवान द्वारा निर्धारित प्रक्रिया मान लिया है। सिर्फ समय के विद्वान इस विसंगति को दूर करने की मांग करते हैं। आम जनता ने टाइम जोन की विसंगति के कारण आने वाली परेशानियों को भगवान द्वारा निर्धारित जीवन चक्र का हिस्सा मान लिया है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article

मजेदार जानकारियों से भरे कुछ लेख जो पसंद किए जा रहे हैं

(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !