WORLD NEWS- सीताफल के लिए ताइवान ने चीन को धमकी दी

फलों की विभिन्न श्रेणियों में से एक सीताफल के लिए ढाई करोड़ की आबादी वाले ताइवान देश ने 140 करोड़ की आबादी वाले चीन देश को धमकी दी है। कहा है कि 30 सितंबर तक विवाद का हल निकाले अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। दरअसल, चीन ने ताइवान के सीताफलों को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक घोषित कर दिया है। ताइवान इसी बात से नाराज है।

चीन की सरकार ताइवान को देश नहीं मानती

यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब ताइवान और चीन आमने-सामने हैं। ताइवान पर हक जताने को लेकर दोनों देशों के बीच दशकों से विवाद चला आ रहा है। चीन की कम्युनिस्ट सरकार का दशकों से दावा है कि ताइवान एक देश नहीं बल्कि चीन का ही एक प्रांत है। जबकि ताइवान हमेशा इस दावे को खारिज करता रहा है। मालूम हो कि दूसरे विश्व युद्ध में जापान ने हार के बाद कोमिंगतांग को ताइवान का नियंत्रण सौंपा था।

ताइवान ने चीन को WTO की धमकी दी

परंतु फिलहाल यह विवाद सीताफल को लेकर है। दरअसल चीन ने ताइवान से 2 किस्मों के सीताफल आयात करने से मना कर दिया है। चीन का कहना है कि ताइवान से आया तो रहे सीताफल में खतरनाक कीटाणु है। इसे लेकर करीब ढाई करोड़ की आबादी वाले ताइवान ने, 140 करोड़ की आबादी वाले चीन को धमकी दे डाली है। ताईवान ने कहा है कि फलों को लेकर दोनों देशों के बीच बिगड़ते व्यापारिक संबंधों का यदि  10 दिन में हल नहीं निकाला तो वह मामले को लेकर विश्व व्यापार संगठन ( World Trade Organisation, WTO) में चला जाएगा।

चीन के एक फैसले से ताइवान के हजारों किसान बर्बादी की कगार पर

इसके साथ ही ताइवान सरकार ने अपने किसानों को नुकसान से बचाने के लिए 3.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 26.50 करोड रुपए की आर्थिक मदद देने का भी ऐलान किया है। ताइवान सरकार का कहना है कि हम अपने किसानों को अधर में नहीं छोड़ सकते। वहीं चीन का कहना है कि ताइवान के फलों में प्लानोकोकस माइनर नाम के कीटाणु मिल रहे हैं। यह जानते हुए भी चीन उनके फल आयात करता है तो उससे देश की जनता को नुकसान पहुंच सकता है।

इससे पहले अनानास फल के लिए भी लड़ाई हो चुकी है

इसलिए चीनी सरकार ने ताइवान के फलों का आयात रोकने का फैसला किया है। इसके जवाब में ताइवान के कृषि मंत्री चेन चू चुंग ने कहा है कि चीन के आरोपों में कोई दम नहीं है। वह बिना किसी वैज्ञानिक आधार बताए आयात पर रोक की बात कर रहा है। जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। ताइवान ने चीन से कहा है कि वह 30 सितंबर तक मामले का हल निकाले। मालूम हो कि चीन और ताइवान के बीच इसी साल फरवरी में भी अनानास को लेकर अनबन देखने को मिली थी।

21 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP NEWS- डीपीआई ने अतिथि शिक्षकों की जानकारी मंगाई
MP NEWS- वीडियो वायरल होने के बाद उमा भारती ने कहा- आज मैंने एक सबक सिखा
MPPSC 2019-20 का रिजल्ट तैयार, सरकार के अभिमत का इंतजार
HP CORONA NEWS- स्कूल फिर से बंद, कई स्टूडेंट्स पॉजिटिव
MP शिक्षक भर्ती NEWS- हाई कोर्ट में तारीख बढ़ी, अब सीएम शिवराज के अगले कदम पर नजर
मध्य प्रदेश मानसून- 14 जिलों में मूसलाधार, 36 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान
JABALPUR NEWS- भाजपा नेताओं के सम्मान की लड़ाई एक फोन पर खत्म
BE वालों के लिए इंडियन आर्मी में नौकरियां, लड़के-लड़कियां दोनों अप्लाई कर सकते हैं
GWALIOR NEWS- स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाई
Google TV APP यहां से DOWNLOAD करें- सैकड़ों चैनल फ्री में देखने को मिलेंगे
GK in Hindi- जीभ पर कड़वा स्वाद थोड़ी देर से क्यों आता है जबकि मीठा पहले 

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindiदुर्योधन की पत्नी कौन थी, किसकी पुत्री थी और कैसे विवाह हुआ
GK in Hindiघड़ी की सुई उत्तर से दक्षिण क्यों घूमती है जबकि सूर्य पूर्व से पश्चिम जाता है
GK in Hindiशिवलिंग पर जल क्यों चढ़ाते हैं, कोई वैज्ञानिक कारण है या बस परंपरा
GK in Hindiगेहूं की रोटी में हवा कैसे भर जाती है, ज्वार और मक्का की रोटी में क्यों नहीं भरती
GK in Hindiजब अमेरिका 110V बिजली से जगमगाता है तो भारत में 220V बिजली सप्लाई क्यों की जाती है
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !