INDORE NEWS- गर्लफ्रेंड ने करियर बनाने को कहा तो छात्र ने हाथ की नस काट ली

इंदौर
। बीबीए की पढ़ाई कर रहे 20 साल के एक लड़के ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की। उसने यह सब इसलिए किया क्योंकि वह अपनी गर्लफ्रेंड से तत्काल शादी करना चाहता है जबकि गर्लफ्रेंड का कहना है कि पहले करियर पर फोकस करें, पढ़ाई पूरी होने के बाद शादी करेंगे।

लव मैरिज से किसी को आपत्ति नहीं फिर भी आत्महत्या की कोशिश

लड़के का नाम रितिक बताया गया है जो एरोड्रम थाना क्षेत्र के शुभम पैलेस इलाके में रहता है। मंगलवार रात उसे एमवाई हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। परिवार वालों ने बताया कि रितिक का अफेयर चल रहा है। वह अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता है। दोनों परिवारों को कोई आपत्ति नहीं है। गर्लफ्रेंड भी शादी करना चाहती है परंतु उसका कहना है कि रितिक अभी पढ़ाई कर रहा है। उसका बीबीए कंप्लीट हो जाए, जॉब लग जाए फिर शादी कर लेंगे। इसी बात से नाराज होकर रितिक ने हाथ की नस काट ली।

बचपन से ही सनकी है, कई बार तमाशे कर चुका है 

परिवार वालों ने बताया कि वह बचपन से ही सनकी है। किसी भी बात की जिद करने लगता है। कई बार घर छोड़कर जा चुका है। उसकी सनक से परेशान होकर परिवार ने एक बार पुलिस से भी शिकायत कर दी थी। 3 दिन पहले किसी कारण से गर्लफ्रेंड ने फोन पिक नहीं किया तो छत पर चला गया और घरवालों को कूदने की धमकी देने लगा। 

परिवार पर प्रेशर बनाने के लिए आत्महत्या की कोशिश 

परिचितों ने बताया कि रितिक कई बार आत्महत्या की धमकी देता रहता है। इससे परेशान होकर रितिक के परिवार वालों ने उसकी गर्लफ्रेंड को भी घर बुलाया था। लड़की ने स्पष्ट कहा कि जब किसी को कोई आपत्ति नहीं है तो फिर जल्दबाजी की क्या जरूरत है। उसका भी BBA सेकंड ईयर है। डिग्री कंप्लीट हो जाए। करियर बन जाए, फिर शादी कर लेंगे। बस इसी बात से रितिक नाराज हो गया। उसने अपनी मां पर आरोप लगाया कि 'आपने मेरी गर्लफ्रेंड को भड़का दिया है।'

01 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

मध्य प्रदेश मानसून- 6 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती को लेकर हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला - GWALIOR HC NEWS
MP IAS TRANSFER LIST 2021- मध्य प्रदेश आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची
मप्र कैबिनेट मीटिंग का आधिकारिक प्रतिवेदन - MP CABINET MEETING OFFICIAL REPORT
MP NEWS- राज्य शिक्षा केंद्र में सब इंजीनियर एवं कर्मचारियों की ट्रांसफर लिस्ट
Khula Khat- सीएम राईज स्कूल योजना की सफलता संदिग्ध
GWALIOR NEWS- Dr गौरव गुप्ता का सुसाइड नोट- डॉ. एमएल गुप्ता, आपने मेरी हालत पागलों जैसी कर दी
MP NEWS- मध्यप्रदेश में महिला सरपंच के यहां 10 करोड़ की बेनामी संपत्ति मिली
सरकारी स्कूलों में शाला प्रबंधन समिति के चुनाव का कार्यक्रम जारी, PDF DOWNLOAD करें

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindiभगवान विष्णु विश्राम मुद्रा में क्यों रहते हैं, सिंहासन पर क्यों नहीं बैठते
GK in Hindiहजारों करोड़ के मून मिशन से आम नागरिकों को क्या फायदा हुआ
GK in Hindiश्री कृष्ण पृथ्वी पर कितने साल तक रहे ,पढ़िए आज उनकी आयु कितनी हो गई
GK in Hindi- जूतों के फीते में लगे प्लास्टिक या धातु के लॉक को क्या कहते हैं
GK in Hindiपृथ्वी पर हिमालय लेकिन ब्रह्मांड का सबसे ऊंचा पर्वत कौन सा है
GK in Hindiबिस्किट्स में छोटे-छोटे छेद क्यों होते हैं, सिर्फ डिजाइन है या कोई टेक्नोलॉजी
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !