9 साल पहले लापता महिला मिली लेकिन अब पति लापता - GWALIOR NEWS

ग्वालियर
। 9 साल पहले लापता हुई महिला का अब जाकर पता लगा है। महिला अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ दिल्ली में रह रही थी। प्रेमी से उसके दो बच्चे भी हो गए हैं। यहां उसका पति पागलों की तरह उसे तलाश रहा था। बार-बार थाने के चक्कर लगा रहा था। इन 9 साल में 11 जांच अधिकारी बदल गए। हाल ही में महिला अपने प्रेमी के साथ वापस लौटी थी। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अब पुलिस के लिए नई समस्या उसका पति बन गया है। उसका 2 साल से कुछ पता नहीं है। 

शादी के 7 साल बाद गायब हो गई थी

हजीरा के गोशपुरा नंबर-2 निवासी सुनील दुबे की पत्नी 12 अप्रैल 2012 को लापता हो गई थी। सुनील टैक्सी चालक है। साल 2012 में उसकी शादी को 7 साल हो चुके थे। उस समय उसकी पत्नी की उम्र 25 साल थी। उनके कोई बच्चा नहीं था। सुनील ने मामले की शिकायत हजीरा थाना में की थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की। वर्ष 2012 से लेकर 2019 तक सुनील ने हजीरा थाने के कई चक्कर लगाए। हर बार अपनी पत्नी के बारे में पूछा, लेकिन पुलिस कोई जवाब नहीं दे सकी।


दिल्ली में कर ली थी शादी

महिला 9 साल पहले अपने मकान मालिक के रिश्तेदार कल्ला के साथ दिल्ली भागी थी। कल्ला भी टैक्सी चालक है। 40 वर्षीय कल्ला भी शादीशुदा है, लेकिन उसकी पत्नी 11 साल पहले मर गई थी। इसके बाद उसका सुनील की पत्नी से प्रेम प्रसंग हुआ। दोनों ने भागकर शादी कर ली। प्रेमी के साथ शादी के बाद महिला के दो बेटियां भी हुईं। एक की उम्र 7 साल और दूसरी की 4 साल है। अभी दिल्ली में कोरोना से हालत खराब हुई तो कुछ महीने पहले ही कल्ला, महिला और बच्चों को लेकर हजीरा के गदाईपुरा में आकर रहने लगे। यहीं से पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और उसे पकड़ लिया गया।

महिला मिली तो पति लापता, अब उसकी तलाश शुरू

सुनील की पत्नी को तलाशते-तलाशते 9 साल में 11 जांच अधिकारी बदल चुके हैं। 11वें जांच अधिकारी के रूप में यह जांच एएसआई शैलेन्द्र सिंह चौहान को दी गई। उन्होंने अपनी टीम को लगाया। तभी उनको महिला और उसके प्रेमी का पता लग गया। अब पुलिस ने उन्हें तो बरामद कर लिया है, लेकिन महिला का पति सुनील नहीं मिल रहा। 2 साल से उसे किसी ने नहीं देखा। जहां वह रहता था, वहां से काफी समय पहले मकान खाली कर दिया। मोबाइल नंबर जो दस्तावेज में लिखे थे, वह बंद हो चुके हैं। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

13 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के चुनाव सम्पन्न, नए प्रांताध्यक्ष की घोषणा
INDORE NEWS- सरकारी इंजीनियर के घर में बंधुआ लड़की का 1 साल तक रेप
MP NEWS- पुलिस अधिकारी पर मंत्री प्रह्लाद पटेल के काफिले की कार चढ़ाई
SC-ST आयोग की तरह सामान्य वर्ग आयोग बनेगा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
BHOPAL NEWS- हलाली डैम में अशोका गार्डन के तीन लड़कों की मौत
WHATSAPP- महीनों पुराने मैसेज DELETE FOR ALL कैसे करें
BHOPAL NEWS- शताब्दी में टिकट के कारण रेलवे कर्मचारी की बेटी ने सुसाइड किया
ना सिम चाहिए, ना रिचार्ज, Gmail से फोन कीजिए, टोटल फ्री
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या न खाएं, कैसे कम करें, घरेलू उपचार - CHOLESTEROL HOME REMEDY
MP NEWS- मुख्यमंत्री ने खरगोन के एसपी को हटाया, लोगों ने थाने पर हमला कर दिया था

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindiसोने के सिक्के को मोहर, तो चांदी और तांबे के सिक्के को क्या कहा जाता है
GK in Hindiमछली पानी में रहती है, फिर उसमें से बदबू क्यों आती है
GK in Hindiभारत की एक ऐसी जगह जहां आज भी ब्रिटिश सरकार का राज है
GK in Hindiबिजली के तार को कैसे पता होता है, पंखे को 60 वाट और एसी को 1160 वाट बिजली देना है
GK in Hindiउल्लू घोंसला क्यों नहीं बनाते, खंडहर में क्यों रहता है
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !