VIDISHA में बाढ़- कई गांव में पानी भरा, हजारों लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी - MP NEWS

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी है भोपाल से सटे विदिशा जिले में बाढ़ आ गई है।बताया जा रहा है कि पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश के बाद संजय सागर बांध के गेट खोल दिए गए थे। रात करीब 2:00 बजे नदी का पानी किनारे के गांव में घुस गया। सिरोंज, नटेरन और कुरवाई में सबसे ज्यादा नुकसान की सूचना आ रही है।

विदिशा की बाढ़ में हजारों लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन 864 ग्रामीण सुरक्षित

जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार कुरवाई में 4 गांव का संपर्क कट गया है। यहां से 425 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सिरोंज में 8 गांव में 124 लोगों को निकाल लिया गया है। नटेरन के 1 गांव में 30 लोग फंस गए वहां रेस्क्यू चल रहा है। बासौदा के 7 गांव में 130 लोगों को बचा लिया गया है। विदिशा के 1 गांव में 40 और लटेरी के 8 गांव से 120 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इसके बावजूद गांव में कितने लोग फंसे हैं और कितना नुकसान हुआ है, इसकी विस्तृत जानकारी आना शेष है।

कागपुर पुल पर 5 फिट से ज्यादा पानी 

विदिशा जिले के शमशाबाद में बाह नदी और बने संजय सागर बांध के 7 गेट खोल दिये गये। विदिशा अशोकनगर मार्ग पर बाह नदी पर बने कागपुर पुल पर 5 फिट से ज्यादा ऊपर पानी बह रहा है। विदिशा के नटेरन तहसील के खड़ेर गांव में बाढ़ में फंसे 47 लोगों को रेस्क्यू कर निकाला, जिन्हें सरकारी स्कूल में ठहराया गया। निचली बस्तियों में सभी जगह पानी भर गया है। होमगार्ड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित कर रही है।

विदिशा जिले के इकलौते कांग्रेस विधायक पंडित शशांक भार्गव अपना जन्मदिन मना रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व सांसद स्वर्गीय सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और अन उत्सव की तैयारियों में व्यस्त हैं।

मौसम विभाग द्वारा राजगढ़, विदिशा, रायसेन, गुना  एवं अशोकनगर में भारी से अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


सिरोंज जिला विदिशा मप्र में तेज़ बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। निचली बस्तियों में पानी भरने से कई मकान धराशायी हो गए है। खाने पीने का सामान भी बाढ़ में बह गया है। 


तहसील लटेरी में भैया कॉलोनी में अत्यधिक वर्षा के कारण। सैकड़ो घरों में पानी भर गया। भारी बारिश के कारण विदिशा जिले की कुरवाई तहसील में कई गांव बाढ़ की चपेट में आने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है।

06 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

मध्य प्रदेश मानसून- मप्र के 17 जिलों के लिए अगले 8 घंटे भारी, बाढ़ जैसे हालात हो सकते हैं
GWALIOR-CHAMBAL में मूसलाधार बारिश क्यों हो रही है, पढ़िए बादलों का विज्ञान
MP NEWS- चयनित शिक्षकों ने मुर्गा बनकर माफी मांगी
OUTSOURCE EMPLOYEE NEWS- नवीन नियुक्ति में अनुभवी आउटसोर्स कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाए: हाईकोर्ट
MP RES TRANSFER LIST- पंचायत विभाग की ट्रांसफर लिस्ट
अतिथि शिक्षक NEWS: पुलिस ने नीलम पार्क में ताले जड़े, RSS कार्यालय में धरना दिया
MP COLLEGE ADMISSION- नियमों में संशोधन आदेश जारी
INDORE NEWS- प्राइवेट स्कूल संचालक और पेरेंट्स दोनों तैयार नहीं, ऑनलाइन क्लास चलेंगी
MP Mining Transfer list- मध्यप्रदेश खनिज विभाग की तबादला सूची
MP FLOOD- बाढ़ की विभीषिका के बीच 2 फोटो वायरल, वर्दी की शान और कुर्सी का अभिमान
MP TAX TRANSFER LIST- वाणिज्य कर विभाग की तबादला सूची

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindiबाल काटने पर दर्द क्यों नहीं होता, जबकि वह भी शरीर का अंग है
GK in Hindiशराब में आग क्यों लगती है, पानी में क्यों नहीं लगती, सरल हिंदी में समझिए 
GK in Hindiअंधेरा होने पर भी मच्छरों को हमारी लोकेशन कैसे मिल जाती है 
GK in Hindiरत्ती भर शर्म में, रत्ती से क्या तात्पर्य होता है, पढ़िए मजेदार जानकारी
GK in Hindi- वह कौन सी संख्या है जिसे रोमन में नहीं लिखा जा सकता
GK in Hindiरानियों के रेशमी वस्त्र किससे धुलते थे, वाशिंग पाउडर तो था नहीं
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !