SHIVPURI शहर में बाढ़ का कारण भू माफिया: मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया - MP NEWS

शिवपुरी
। स्थानीय विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी शहर में बाढ़ के लिए भू माफिया को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि इस शहर में रियासत काल में रेन वाटर मैनेजमेंट सिस्टम बनाया गया था। भू माफिया ने उसे तहस-नहस कर दिया। 

यशोधरा राजे सिंधिया पिछले 3 दिनों से शिवपुरी में है। मूसलाधार बारिश के कारण शिवपुरी शहर में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई थी। उन्होंने कहा कि रियासत काल में जो ताल-तलैया हुआ करते थे। अब उन तालाबों में भू-माफियाओं ने कॉलोनी काट ली हैं। उनका कहना है कि अगर तालाबों में कॉलोनी काटी जाएंगी तो यह हालात तो निर्मित होंगे ही। उन्होंने वर्तमान निर्मित हुए हालातों के लिए भू-माफियाओं को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि हमें अब यह देखना होगा कि कहां-कहां तालाबों में कॉलोनियां काटी गई हैं और नालों पर मकान कैसे बन गए हैं। 

पहाड़ पर बसा है शिवपुरी शहर, बाढ़ आ ही नहीं सकती थी 

दरअसल शिवपुरी शहर कोई प्राचीन बस्ती नहीं है बल्कि माधौ महाराज द्वारा सन 1900 में इस शहर की टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की गई थी। 1915 में यह शहर बनकर तैयार हुआ। समुद्र तल से 468 मीटर की ऊंचाई पर स्थिति शिवपुरी शहर एक पहाड़ी पर बसाया गया है। इसके पूर्व में विशाल नेशनल पार्क है और अमोला की घाटी भी। 

इस शहर की सबसे खास बात यह थी कि यहां बरसाती पानी का जबरदस्त प्रबंधन किया गया था। पश्चिम और उत्तर की तरफ से ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने पर बरसाती नालों की मदद से पानी को पश्चिम और उत्तर दिशा की तरफ से लाया गया। जहां तालाब बनाकर स्टोर किया जाता था। एक के बाद एक 3 बड़े तालाबों की श्रंखला बनाई गई थी। यदि इससे ज्यादा बारिश हो तो पानी चांद पाठा से ओवरफ्लो होकर नेशनल पार्क में चला जाता है। यानी शिवपुरी शहर में एक बाल्टी पानी भी रोक नहीं सकता था। 2021 में स्थिति यह बनी कि पूरा शहर ही एक तालाब नजर आया।

06 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

मध्य प्रदेश मानसून- गुड न्यूज़, कोई रेड अलर्ट नहीं लेकिन 12 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी
MP COLLEGE ADMISSION- नियमों में संशोधन आदेश जारी
MP RES TRANSFER LIST- पंचायत विभाग की ट्रांसफर लिस्ट
अतिथि शिक्षक NEWS- पुलिस ने नीलम पार्क में ताले जड़े, RSS कार्यालय में धरना दिया
GWALIOR NEWS- बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की घोषणाएं
INDORE NEWS- सड़क पर पिस्तौल बेचने खड़ी 23 वर्षीय लड़की गिरफ्तार
MP NEWS- चयनित शिक्षकों ने मुर्गा बनकर माफी मांगी
MP NEWS- हद कर दी, रेस्क्यू के नाम पर पर्यटन कर रहे थे SDM, SDOP, जनपद CEO और एक अन्य
MP NEWS- ब्रेकफास्ट पॉलिटिक्स से फ्री हुए दिग्विजय सिंह, 5 दिन बाद बाढ़ के बारे में कुछ बोला
GWALIOR-CHAMBAL में मूसलाधार बारिश क्यों हो रही है, पढ़िए बादलों का विज्ञान
INDORE NEWS- प्राइवेट स्कूल संचालक और पेरेंट्स दोनों तैयार नहीं, ऑनलाइन क्लास चलेंगी

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindiशराब में आग क्यों लगती है, पानी में क्यों नहीं लगती, सरल हिंदी में समझिए 
GK in Hindiअंधेरा होने पर भी मच्छरों को हमारी लोकेशन कैसे मिल जाती है 
GK in Hindiरत्ती भर शर्म में, रत्ती से क्या तात्पर्य होता है, पढ़िए मजेदार जानकारी
GK in Hindi- वह कौन सी संख्या है जिसे रोमन में नहीं लिखा जा सकता
GK in Hindiरानियों के रेशमी वस्त्र किससे धुलते थे, वाशिंग पाउडर तो था नहीं
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !