दुनिया में चुनाव और लोकतंत्र की शुरुआत कहां से हुई - GK in Hindi

चुनाव को लोकतंत्र का उत्सव कहा जाता है। एक बार फिर चुनाव की बयार बहने लगी है। भारत ने लोकतंत्र के लिए एक बड़ी कीमत चुकाई है यह तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे पहला लोकतांत्रिक देश कौन सा था। दुनिया में पहली लोकतांत्रिक सरकार कहां गठित हुई थी और दुनिया में लोकतंत्र की शुरुआत कहां से हुई थी।

आज पूरा विश्व लोकतंत्र की तरफ बढ़ रहा है। अलोकतांत्रिक रहे 80 से ज्यादा देश 1980 के बाद लोकतांत्रिक व्यवस्था की तरफ बढ़े हैं। ट्यूनीशिया, लीबिया, मिस्त्र, म्यांमार, इराक, बहरीन, और तुर्की जैसे देश धीरे-धीरे लोकतंत्र को अपना रहे हैं। दुनिया में लोकतंत्र का जो स्वरुप देखने को मिलता है, वो सतत संघर्ष और क्रांति का परिणाम है। इसकी शुरुआत मुख्य रूप से अमेरिका से होती है, लेकिन इसपर इंग्लैंड की क्रांति का भी प्रभाव पड़ा। 

दुनिया की एकमात्र क्रांति जिसमें खून का कतरा तक नहीं बहा

1688 में इंग्लैंड की जनता वहां के राजा जैम्स द्वितीय के विरोध में हो गई और उन्हें राजसिंहासन छोड़ना पड़ा। इसके बाद इंग्लैंड धीरे-धीरे लोकतंत्र की तरफ बढ़ा। मानव सैकड़ों सालों से संघर्ष करता आया है। उसने कुरीतियों, पूर्वाग्रहों, गुलामी और असमानता के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। इस लड़ाई का एकमात्र उद्देश्य सभी क्षेत्रों में लोकतंत्र स्थापित करना है। इंग्लैंड की इस क्रांति को गौरवपूर्व या रक्तहीन क्रांति भी कहा जाता है। इस क्रांति के दौरान किसी व्यक्ति की न जान गई और न कोई खून बहा। सिर्फ विरोध प्रदर्शनों और बातचीत से लोगों ने अपनी बातों को मनवा लिया।

1492 में क्रिस्टोफर कोलम्बस ने अमेरिका की खोज की। इसके बाद कई अंग्रेज अमेरिका में जाकर बस गये। 1776 में अमेरिकी में इंग्लैंड के शोषण के खिलाफ क्रांति का आगाज हुआ। इसके बाद सितंबर 1783 में पेरिस संधि हुई और नये अमेरिकी राष्ट्र की सीमायें तय कर दी गईं। 1789 में अमेरिका में लोकतांत्रिक सरकार का गठन हुआ और जॉर्ज वॉशिंगटन देश के पहले राष्ट्रपति बने। 

अमेरिकी क्रांति ने विश्व को राजशाही और राजतंत्र से हटकर लोकतंत्र की एक नई राह दिखाई। इसके साथ ही अमेरिका विश्व का पहला ऐसा देश बना, जो साम्राज्यवाद को हराकर स्वतंत्र हुआ। इस क्रांति का असर इतना व्यापक था कि इसके बाद इंग्लैंड में संसदीय विकास की गति तेज हुई। यूरोप के साथ-साथ पूरे विश्व को गणतांत्रिक शासन का विकल्प मिला। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article

मजेदार जानकारियों से भरे कुछ लेख जो पसंद किए जा रहे हैं

(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !