BREAKING NEWS- शिवपुरी में तालाब का पानी बादल पी गए, बवंडर उठा और तालाब खाली

भोपाल
। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से बड़ी खबर आ रही है। अजीब तरह की प्राकृतिक घटना हुई है। भारी बरसात के बीच एक बवंडर उठा और तालाब के पानी को आसमान की तरफ ले गई। तालाब में लगभग 2 फुट पानी कम हो गया। आसपास सिंघाड़े की फसल लगी थी। पूरी फसल जड़ से उखड़ कर आसमान की तरफ गई और फिर जमीन पर आ गिरी। 

पत्रकार श्री सत्येंद्र उपाध्याय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह घटना मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के ग्राम बिलोकलां की है। ग्रामीणों ने घटना को वीडियो में रिकॉर्ड किया है। इस घटना के कारण आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया है। वीडियो में एक बवंडर साफ दिखाई दे रहा है। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा गर्मी के मौसम में रेगिस्तान में उठता है। यह बवंडर तालाब के ठीक ऊपर उठ रहा था। इसके शांत हो जाने के बाद जब ग्रामीणों ने देखा तो तालाब में पानी कम हो गया था। नापने पर लगभग 2 फुट पानी कम हो गया था। 

इस मामले में शिवपुरी जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ग्रामीण क्षेत्र में लोग इसे देवताओं का प्रकोप मान रहे। लोग इस कारण भी दहशत में है कि यदि यह बवंडर तालाब के बजाय ग्रामीण क्षेत्र में उठा होता तो लोगों के घर उड़ जाते।

ऐसी घटनाएं अमेरिका में ज्यादा होतीं हैं, खतरनाक नहीं होते

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक प्राकृतिक घटना है। जब तालाब, झील या जल से लबालब खेतों आदि के ऊपर हवा का कम दबाव बनता है तो इस प्रकार की घटनाएं कभी कभी देखने को मिल जाती हैं। पानी के इस बवंडर का समय अधिक नहीं होता है और यह लगभग 10-15 मिनट तक ही रहता है। यह केवल पानी वाले स्थानों के ऊपर ही बनता है। सूखी जगह पर आते ही यह समाप्त हो जाता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस प्रकार के पानी के बवंडर अमेरिका आदि में अधिक आते हैं और वे खतरनाक भी होते हैं। लेकिन यहां कभी कभी ही देखने को मिलते हैं। यह छोटे स्तर पर होने से खतरनाक नहीं होते हैं।

इसे वाटरस्पॉट कहते हैं, पानी बादलों में नहीं जाता

महेश कुमार, मौसम विशेषज्ञ रोहतक का कहना है कि इसे वाटरस्पॉट कहते हैं। यह एक प्राकृतिक घटना है। इसमें पानी ऊपर की ओर जाता है और कुछ समय बाद ही आसपास गिर भी जाता है। इससे ज्यादा नुकसान नहीं होता है। 

01 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

मध्य प्रदेश मानसून- 4 जिलों में रेड अलर्ट, 8 में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
BHOPAL NEWS- पेरेंट्स ने प्रिंसिपल को बंधक बनाया, 12वीं में 90% वालों के 60% नंबर आए
EMPLOYEE NEWS- कर्मचारियों के अर्जित अवकाश की संख्या बढ़ाई जा सकती है
MP NEWS- मध्य प्रदेश के बारे में बीजेपी बड़ा फैसला ले सकती है, दिल्ली में दौड़-धूप तेज
GWALIOR NEWS- महाराजा सिंधिया के राजपथ हेतु 300 करोड़ की स्मार्ट रोड, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी
EMPLOYEE NEWS- किसी भी वर्ग के कर्मचारी से शासन वसूली पर ब्याज नही ले सकता, HoD को ब्याज वापस करो: हाई कोर्ट का आदेश
BHOPAL NEWS- 10 साल की मासूम को खून निकलने तक बेल्ट से पीटते थे, आंसू गिरे तो और पीटते थे
INDORE NEWS- कोरोनावायरस पनप रहा है, डॉक्टरों को ना सोर्स पता ना वेरिएंट
MP CORONA NEWS- सागर, दमोह और टीकमगढ़ में संक्रमण का खतरा
OBC आरक्षण के लिए विधेयक में संशोधन होगा
Free Fire Game में हारे छात्र ने आत्महत्या कर ली

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

JYOTISH RASHIFAL- अगस्त से दिसंबर तक मिट्टी को सोना बना देंगे यह पांच राशि के लोग
GK in Hindiठंड और डर दोनों के कारण रोंगटे खड़े हो जाते हैं, ऐसा क्यों
GK in Hindi- दूध को गर्म करने पर मलाई क्यों पड़ जाती है
GK in Hindi- बादल कैसे बनते हैं, क्या देवताओं के रूठने से बादल फटते हैं
GK in Hindi- वह कौन सी संख्या है जिसे रोमन में नहीं लिखा जा सकता
GK in Hindiरानियों के रेशमी वस्त्र किससे धुलते थे, वाशिंग पाउडर तो था नहीं
GK in Hindi- हिटलर की मूछें टूथब्रश जैसी क्यों थी, योद्धाओं जैसी क्यों नहीं, पढ़िए
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !