BHOPAL NEWS- प्रॉपर्टी टैक्स किस्तों में भर सकते हैं

भोपाल
। नगर निगम भोपाल ने नागरिकों को सुविधा दी है कि यदि वह एक साथ पूरा प्रॉपर्टी टैक्स भरने में सक्षम नहीं है तो सुविधा के लिए दो किस्तों में प्रॉपर्टी टैक्स भर सकते हैं। यह सिस्टम हैदराबाद में लागू है। वहीं से कॉपी किया गया है। 

निगम ने बेहतर वसूली करने वाले अपने 4 जोनल अधिकारियों व 5 वार्ड प्रभारियों को डिप्टी कमिश्नर के साथ 3 दिन के लिए हैदराबाद नगर निगम के राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली समझने के लिए भेजा था। इन अफसरों ने अध्ययन के बाद रिपोर्ट निगम कमिश्नर को सौंपी है। इसमें सुझाए गए बदलाव पर अमल किया जा रहा है। नगर निगम का रिकॉर्ड बताता है कि 40% करदाता ही आमतौर पर दिसंबर से पहले टैक्स भर देते हैं जबकि 60% लोग जनवरी से मार्च के बीच टैक्स जमा करते हैं।

हैदराबाद में किस तरह का है निगम में संपत्तिकर वसूली का सिस्टम

हैदराबाद में प्रॉपर्टी की मंथली रेंटल वैल्यू की गणना की जाती है और फ्लैट 30% टैक्स लगता है। इस पर 8% लायब्रेरी टैक्स लगता है। इस हिसाब से 6-6 महीने का टैक्स लगाया जाता है। दोनों किस्तें जमा करने के लिए 3-3 महीने तक 5% की छूट मिलती है और उसके बाद अगले 3 महीने 2-2% का ब्याज लगता है। यदि पूरे साल टैक्स जमा ना किया जाए तो 15% की पेनाल्टी लगती है। भोपाल में एनुअल रेंटल वैल्यू के आधार पर टैक्स लगता है। संपत्ति कर की दर 6 से 10% है। उस पर अन्य टैक्स भी लगते हैं, फिर भी प्रॉपर्टी टैक्स में 3 गुने तक का अंतर है।

लोगों और निगम के लिए फायदेमंद
दो किस्तों में संपत्ति कर लेने की व्यवस्था आम लोगों के साथ नगर निगम के लिए भी फायदेमंद है। दो किस्तों में राशि देने से आम लोगों पर भार कम होगा और नगर निगम के खाते में भी हर महीने रकम आएगी। ट्रेड लाइसेंस में बदलाव भी छोटे व्यापारियों को फायदेमंद होगा।
वीएस चौधरी कोलसानी, कमिश्नर, नगर निगम

03 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP NEWS- शिवपुरी की बाढ़ में इंटरसिटी एक्सप्रेस फंसी, 1500 यात्री संकट में, हरसी डैम टूटने की अफवाह, लोग पहाड़ी पर चढ़ गए
मध्य प्रदेश मानसून- 3 जिलों में बाढ़ का खतरा, 12 में मूसलाधार, 9 में भारी बारिश की चेतावनी
DAVV News- कर्मचारियों की हड़ताल, दरवाजे पर स्टूडेंट्स रोते रहे, किसी ने मदद नहीं की
MP NEWS- केरल से कनेक्शन कट करो, कोरोना फैल गया है
MP NEWS- विशेष शिक्षकों की भर्ती के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्कूल शिक्षा विभाग को लिखा
INDORE NEWS- नगर निगम में लोकायुक्त का छापा, एक अधिकारी और महिला क्लर्क गिरफ्तार
SHIVPURI बाढ़- एयर फोर्स ने फोटो जारी किए, SDM ने कहा था कोई खतरे में नहीं है
MP NEWS- वित्त मंत्री के बेडरूम और घर की सजावट पर जनता के ₹35 लाख खर्च
MP NEWS- सवा लाख भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकारी दीनदयाल समितियों में शामिल किया जाएगा
BHOPAL NEWS- 11 डॉक्टरों के नाम पर 31 फर्जी डॉक्टर प्रैक्टिस कर रहे थे
e-RUPI क्या है, कैसे काम करता है, जो पीएम मोदी ने लांच किया है

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindiरत्ती भर शर्म में, रत्ती से क्या तात्पर्य होता है, पढ़िए मजेदार जानकारी
GK in Hindiसाबुन, शैंपू या टूथपेस्ट सबके झाग सफेद क्यों होते हैं, जबकि कलर अलग-अलग होते हैं
JYOTISH RASHIFAL- अगस्त से दिसंबर तक मिट्टी को सोना बना देंगे यह पांच राशि के लोग
GK in Hindiठंड और डर दोनों के कारण रोंगटे खड़े हो जाते हैं, ऐसा क्यों
GK in Hindi- वह कौन सी संख्या है जिसे रोमन में नहीं लिखा जा सकता
GK in Hindiरानियों के रेशमी वस्त्र किससे धुलते थे, वाशिंग पाउडर तो था नहीं
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !