INDORE NEWS- महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़, रोकने आए आरक्षक को पीटा, FIR

0
इंदौर।
बाइक क्रमांक एमपी-09-एमवाय 1433 पर सवार दो युवकों के खिलाफ मल्हारगंज पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों ने सरेराह एक महिला पुलिस कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ की और जब उसके पीछे चल रहे आरक्षक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए चेहरे पर ईंट मार दी।

फरियादी नितिन पुत्र प्रहलाद प्रजापति निवासी हेमू कालानी नगर ने शिकायत दर्ज कराई है, मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे जिला पुलिस लाइन से ड्यूटी समाप्त कर घर जा रहा था। उसके आगे-आगे पुलिस लाइन में ही पदस्थ महिला सिपाही स्कूटर से जा रही थी। खड़ा गणपति के पास बाइक (एमपी-09-एमवाय 1433) पर आए दो युवक महिला सिपाही को देख कर कमेंट्स करने लगे। नितिन के मुताबिक मैंने उन्हें देख लिया और उनके करीब बाइक ले जाकर फटकारा।

आरोपित नितिन से भिड़ गए और मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने ईंट उठा लीं और आंख पर मार दी। आरोपितों ने बेरहमी से पीटा और बाइक छोड़ कर फरार हो गए। घटना के तत्काल बाद नितिन थाने पहुंचा और दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस के मुताबिक बाइक जब्त कर ली है। बाइक नंबर के आधार पर आरोपितों की तलाश जारी है। देर रात पुलिस ने आरोपितों के संभावित ठिकानों पर छापे भी मारे लेकिन फरार हो गए।

16 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!