GWALIOR में 12 महिला नेताओं के खिलाफ FIR

ग्वालियर
। ग्वालियर में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूचि गुप्ता सहित 12 महिलाओं पर कोविड गाइडलाइन तोड़ने और धारा 144 का उल्लघंन करने पर FIR दर्ज की गई है। शनिवार को कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों के परिजन को घोषित योजनाओं का लाभ न दिए जाने पर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था। महिला कांग्रेस ने केंद्र व राज्य सरकार की प्रतीकात्मक अर्थी जलाई थी। साथ ही महिला नेताओं ने पहले जीवाजी विश्वविद्यालय चौराहे पर अर्थी रखकर प्रदर्शन किया और रैली भी निकाली थी। इसे पुलिस ने कोविड गाइडलाइन व कलेक्टर के आदेश का उल्लघंन माना है।

कोरोना में जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिजन के लिए केन्द्र और राज्य सरकार ने मुआवजा से लेकर अन्य तरह के लाभा देने की घोषणा की थी, लेकिन मृतकों के परिजन को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इसी को लेकर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रूचि गुप्ता, चतुर्भुज धनौलिया, वीरेन्द्र तोमर के साथ 10 से 12 महिलाओं ने सिटी सेंटर विजयाराजे सिंधिया चौराहा पर प्रदर्शन किया था। यहां केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार की प्रतिकात्मक अर्थी जलाई। नारेबारी की। जबकि इस समय किसी भी तरह के सार्वजनिक और सामाजिक, धार्मिक आयोजन की इजाजत नहीं है।

SDM से बहस भी की, रैली निकाली

इस दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रुचि गुप्ता को समझाने गए SDM सीबी प्रसाद, तहसीलदार कुलदीप दुबे के बीच बहस भी हुई। फिर कुछ देर में दुबे ने अर्थी का एक बांस खींच भी दिया और प्रदर्शन को विफल करने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद प्रदर्शनकारियों की नारेबाजी बढ़ गई। यहां प्रदर्शन के बाद सभी महिलाएं कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष रूचि गुप्ता के साथ रैली निकालकर कलेक्टोरेट पहुंची और वहां प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इन पर हुई FIR
विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने इस मामले में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रूचि गुप्ता व उनके साथी चतुर्भुज धनौलिया, वीरेन्द्र तोमर व 10 से 12 अन्य महिलाओं द्वारा बिना परमीशन रैली निकालने, प्रदर्शन करने और रूल ऑफ सिक्स का पालन नहीं करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

27 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

मध्य प्रदेश मानसून- 9 जिलों में मूसलाधार, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
MP NEWS- जो गरीब बच्चे स्कूल फीस नहीं भर सकते उन्हें व्हाट्सएप पर पढ़ाने के आदेश जारी
MP NEWS- मध्य प्रदेश के 90000 स्कूलों की स्वायत्तता समाप्त करने के आदेश
KHULA KHAT- MP-DPI वेरीफाइड शिक्षकों के 10 जुलाई से पहले नियुक्ति पत्र जारी करें
MP BJP NEWS- प्रभारी मंत्री और निगम मंडल की नियुक्तियां निश्चित, भाजपा में चेहरे बदलेंगे
JABALPUR BJP NEWS- मैं शर्मिंदा हूं, मेनका गांधी मेरी पार्टी की सांसद हैं: अजय विश्नोई
RERA MP सरकारी नौकरी- आवेदन की लास्ट डेट 12 जुलाई
INDORE NEWS- डाॅक्टर के बेटे की मौत पर टीचर ने कहा: मजा आ गया
SSC NEW EXAM CALENDAR जारी करने की तैयारी

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

HEALTH TIPS IN HINDI- मात्र ₹20 में पेट का पॉइजन खत्म, 20 से ज्यादा बीमारियां नहीं होंगी 
HEALTH TIPS IN HINDI- घबराहट और बेचैनी क्यों होता है, कैसे कंट्रोल किया जा सकता है
RASHIFAL- 12 में से 6 राशि वालों के लिए गुड न्यूज़
GK IN HINDI- BIKE का इंजन CC में क्यों होता है, हॉर्स पावर में क्यों नहीं होता
GK IN HINDI- ATM से थर्मल पेपर की पर्ची क्यों निकलती है, सादा कागज क्यों नहीं है
National Scholarships APP यहां से DOWNLOAD करें, भारत सरकार द्वारा सभी प्रकार की छात्रवृत्ति के लिए संचालित
e-LOTS APP यहां से DOWNLOAD करें - कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक की किताबें बिल्कुल फ्री
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !