ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा के मंगलसूत्र सुर्खियों में - BOLLYWOOD FASHION and GOSSIP

बॉलीवुड में इन दिनों नाइट पार्टी नहीं हो रही है इसलिए गॉसिप भी लिमिटेड हो गए लेकिन कहते हैं ना कारण कुछ भी हो, सितारे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा के मंगलसूत्र सुर्खियों में है। इसी बहाने बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के मंगलसूत्रों की चर्चा भी चल रही है। 

ऐश्वर्या राय के मंगलसूत्र का डिजाइन और कीमत

ऐश्वर्या और अनुष्का का मंगलसूत्र इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि वह दोनों बॉलीवुड में सबसे महंगी मंगलसूत्र धारण करती है। ऐश्वर्या राय बच्चन के गले में डायमंड पेंडेंट के साथ ब्लैक बीडेड नेकपीस वाला मंगलसूत्र दिखाई देता है। इसका बाजार मूल्य 45 लाख रुपए बताया गया है। 

बॉलीवुड में सबसे महंगा मंगलसूत्र किस अभिनेत्री के पास 

अनुष्का शर्मा के गले में मंगलसूत्र दिखाई देता है वह बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे महंगा मंगलसूत्र है। इसका बाजार मूल्य 52 लाख रुपए बताया गया है।  अनुष्का शर्मा के मंगलसूत्र में मोतियों और हीरे के बीच में एक फ्लावर डिजाइन है। 

बॉलीवुड के कुछ फेमस मंगलसूत्र डिजाइन 

दीपिका पादुकोण ब्लैक बीडेड लेस और छोटे डायमंड पेंडेंट वाला मंगलसूत्र पहनती है। इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
काजल अग्रवाल का मंगलसूत्र दीपिका पादुकोण जैसा ही दिखाई देता है लेकिन इसमें एक छोटी बीडेड चेन और एक छोटा डायमंड सॉलिटेयर पेंडेंट इसे दीपिका पादुकोण के मंगलसूत्र से अलग करता है।
प्रियंका चोपड़ा जोनस का मंगलसूत्र सब्यसाची हेरिटेज ज्वैलरी का है। यह एक सोने की चेन है जिसमें चार काले मनके हैं और एक हीरे को आंसू-बूंद के आकार में एक पेंडेंट के रूप में काटा गया है।
सामंथा अक्किनेनी का मंगलसूत्र एक डबल-लेयर्ड ब्लैक बीडेड चेन है जिसमें डायमंड ड्रॉप पेंडेंट है।
सोनम के आहूजा ने उशीता रावतानी द्वारा डिजाइन किया गया एक अनोखा मंगलसूत्र चुना। इसमें काले मोती और तीन पेंडेंट शामिल हैं - दो पेंडेंट सोनम और आनंद आहूजा की राशियों का प्रतिनिधित्व करते हैं और बीच में एक हीरे का पेंडेंट है।

23 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!