AKSHAYA TRITIYA 2021: अक्षय तृतीया पर क्या करें, क्या न करें / WHAT TO DO, WHAT NOT TO DO

AKSHAYA TRITIYA 2021:
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बेहद ही शुभ होता है। माना जाता है कि महर्षि वेद व्यास ने अक्षय तृतीया के दिन से महाभारत लिखना शुरू किया था। इसके साथ ही द्वापर युग और त्रेता युग की गणना अक्षय तृतीया के दिन से ही मानी गई है। इस दिन का बहुत अधिक महत्व होता है।

हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल 14 मई, 2021 को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। इस सोना खरीदना तो शुभ माना ही गया है लेकिन इस दिन इस दिन दान- पुण्य करने के विशेष है और अक्षय फल की प्राप्ति होती है। किसी भी व्यक्ति जिसे मदद की जरूरत है उसे देवता व पितरों के नाम से जल, कुंभ, शक्कर, सत्तू, पंखा,छाता फलादि का दान करना बहुत ही शुभ फलदायी होता है। जल से भरा हुआ घड़ा, शक्कर, गुड़, बर्फी, सफेद वस्त्र, नमक, शरबत, चावल, चांदी का दान भी किया जाता है। 

इससे अक्षय पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है और महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसी दिन दस महाविद्या में नवमी महाविद्या मातंगी देवी का प्रार्दुभाव हुआ था। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा पर अक्षत चढ़ाना चाहिए। पितृदोष निवारण के लिए पितरों को तर्पण देना बहुत लाभदायक होता है।कोरोना वायरस महामारी के कारण इस घर में पूजा करें और मां लक्ष्मी का ध्यान करें। महामारी के इस समय में इस दिन किसी मदद चाहने वाले व्यक्ति को दान करना बहुत पुण्य फलदायी रहेगा।

Akshaya Tritiya 2021: पूजा का शुभ मुहूर्त

सुबह 05 बजकर 35 मिनट से लेकर 12 बजकर 18 मिनट तक
 

सोना खरीदने की परंपरा / Gold buying tradition

सदियों से अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की परंपरा है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन जो भी धातु खरीदी जाती हैं, वो भविष्य में आगे बढ़ती है। इसमें दिन दूगनी रात चौगनी उन्नति होती है, इसलिए इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन स्वर्ण आभूषण खरीदने से घर में सुख, समृद्धी की प्राप्ति के साथ लक्ष्मी की कृपा घरों पर बनी रहती है।

घर में साफ- सफाई रखें / Keep cleanliness at home

अक्षय तृतीया के पावन दिन घर में साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दिन घर की अच्छी तरह सफाई करें। अगर आपके घर में गंगा जल है तो पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव कर लें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी का वास उसी घर में होता है जहां साफ- सफाई का ध्यान रखा जाता है।

लड़ाई- झगड़े से दूर रहें / Stay away from fights

इस पावन दिन घर में किसी भी तरह का क्लेश या लड़ाई- झगड़ा न होने दें। जिस घर में अशांति रहती है वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। जिस घर का वातावरण अच्छा होता है, जहां परिवार के सदस्य प्यार से रहते हैं वहां कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

सात्विक भोजन करें / Eat vegetarian food

अक्षय तृतीया के पावन दिन सात्विक भोजन करें। भोजन करने से पहले भगवान को भोग जरूर लगाएं। इस दिन तामसिक भोजन और मांस- मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन अधिक से अधिक भगवान का ध्यान करें।

गलत कार्यों से दूर रहें / Stay away from wrongdoing

व्यक्ति को गलत कार्यों से हमेशा दूर रहना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन गलत कार्य करने वाला व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दिन जरूरतमंद लोगों की मदद करें। अपनी क्षमता के अनुसार दान- पुण्य करें।

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !