अतिथि शिक्षकों की सेवाएं नियमित रखने के आदेश - MP EMPLOYEE NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश की कमिश्नर जयश्री कियावत ने एक आदेश जारी करके स्पष्ट किया है कि अतिथि शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल 2021 के बाद आगामी आदेश तक नियमित रूप से ली जा सकेंगी। अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्ति की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश की आयुक्त जयश्री कियावत ने नवीन आदेश में लिखा है कि संचालनालय के पत्र क्र / समग्र शिक्षा / अतिथि शिक्षक / 2020 / 3080 दिनांक 28.11.20201 में दिये गये निर्देश के अनुसार हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि शिक्षकों को आमंत्रित करने के निर्देश दिये गये थे।

कोरोना संक्रमण के कारण शैक्षणिक सत्र 2020-21 की बोर्ड परीक्षा संपादित नहीं होने के कारण हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में रिक्त पदों के विरूद्ध कार्यरत अतिथि शिक्षकों तथा नवीन व्यावसायिक शिक्षा के अन्तर्गत कार्यरत अतिथि शिक्षकों की सेवायें 30 अप्रैल 2021 के पश्चात आगामी आदेश तक ली जा सकेंगी।

30 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!