IAS रोहित सिंह को झाबुआ कलेक्टर पद से हटाया, खुद भी पॉजिटिव हो गए थे - MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रोहित सिंह को झाबुआ कलेक्टर के पद से हटाकर मंत्रालय अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के उप सचिव सोमेश मिश्रा को झाबुआ कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने आदेशित किया है कि सोमेश मिश्रा तत्काल रोहित सिंह से चार्ज लें। श्री रोहित सिंह कोरोनावायरस से संक्रमित हैं एवं होम आइसोलेशन में है।

झाबुआ का पॉजिटिविटी रेट 29% हो गया

झाबुआ में 12 अप्रैल को मात्र 491 सैंपल टेस्ट रिपोर्ट में 173 केस पॉजिटिव आए। इस तरह पॉजिटिविटी दर 29% से ज्यादा है। यानी यहां संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। यदि वैक्सीनेशन की बात करें तो 12 अप्रैल तक 56,156 लोगों को वैक्सीन लग चुका है। लेकिन यह रफ्तार बहुत धीमी है। हालांकि ऐसे हालात केवल झाबुआ के नहीं है।

क्या PPE KIT में चार्ज देंगे रोहित सिंह 

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं झाबुआ के निवर्तमान कलेक्टर रोहित सिंह फिलहाल कोरोनावायरस से संक्रमित हैं एवं शासकीय कलेक्टर निवास में आइसोलेशन में है। मुख्य सचिव ने तत्काल चार्ज देने की बात कही है। सवाल यह है कि क्या रोहित सिंह PPE KIT में आकर चार्ज देंगे और क्या संक्रमण की स्थिति में झाबुआ से भोपाल आएंगे। याद दिला दें कि पिछले दिनों केवल कलेक्टर ही नहीं बल्कि झाबुआ के कई प्रतिष्ठित एवं सम्माननीय पदों पर पदस्थ लोग संक्रमित हो गए थे। सूत्रों का कहना है कि यह तबादला इसी के कारण हुआ है। क्योंकि अकेले कलेक्टर तो जबलपुर में भी संक्रमित हुए थे।

13 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!