JABALPUR - PUNE डायरेक्ट फ्लाइट मिलेगी - MP NEWS

जबलपुर।
मध्य प्रदेश के जबलपुर से अब पुणे जाना भी आसान हो जाएगा। क्योंकि जबलपुर-बिलासपुर की उड़ान मिलने के बाद शहर को 30 मार्च से एक और नई उड़ान मिल रही है। जो जबलपुर संस्कारधानी को सीधे पुणे से जोड़ेगी। स्पाइसजेट जबलपुर-पुणे के लिए सीधी वायुसेवा शुरू कर रहा है।  

यह जानकारी सांसद राकेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि शहर में वायु सेवा का मार्ग प्रशस्त करने किए जा रहे प्रयासों के बीच एक और उपलब्धि हासिल हुई है। शहर के लोग लंबे समय से जबलपुर से पुणे के बीच सीधी वायुसेवा प्रारंभ किये जाने की मांग कर रहे थे। उनकी मांगों को देखते हुए स्पाइस जेट ने जबलपुर से पुणे की सीधी उड़ान आगामी 30 मार्च से प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। सांसद ने जबलपुर से पुणे की उड़ान प्रारंभ होने पर इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उड्डयन मंत्री हरदीप पूरी का आभार जताते हुए जबलपुर वासियों को बधाई दी है।

सप्ताह में दो दिन भरेगी उड़ान: जबलपुर-पुणे के लिए सप्ताह में दो दिन मंगलवार और गुरुवार को स्पाइस जेट की फ्लाइट उड़ान भरेगी। टिकट की बुकिंग भी प्रारंभ हो गई है। पहली उड़ान भरने के लिए लोग अभी से टिकट बुक करवा रहे हैं।

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !