JABALPUR: डायल-100 के ड्राइवर की लाश फांसी पर झूलती मिली - MP NEWS

जबलपुर।
 मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में दो युवकों ने अलग-अलग स्थानों पर फंदे से झूल कर जान दे दी। पहली घटना विजय नगर क्षेत्र की है। यहां डायल-100 गाड़ी चलाने वाला ड्राइवर कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।  

जानकारी के अनुसार विजय नगर श्रीछाया ड्यूप्लेक्स के सामने अनारीलाल दुबे पत्नी अरुणा और चार बेटों के साथ रहते हैं। चार बेटों में तीसरे नंबर का अजय दुबे बुधवार रात को तीन बजे कमरे में सो गया था। सुबह नौ बजे मां अरुणा उसे चाय पीने के लिए जगाने पहुंची तो कमरा नहीं खुला। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो भाईयों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर पंखे में साड़ी के फंदे से अजय दुबे (35) लटका था।

बड़े भाई आशीष दुबे ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले तक अजय दुबे विजय नगर थाने की डायल-100 का ड्राइवर था। एक साल से वह प्राइवेट जॉब घर से ही कर रहा था। कुछ दिनों से वह परेशान दिख रहा था। हालांकि उसने अपनी परेशानी के बारे में किसी से कुछ नहीं बताया था। विजय नगर पुलिस उसके मोबाइल आदि की जांच में जुटी है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !