GWALIOR रियासत के शक्तिशाली सरदार आंग्रे परिवार की बेटी दहेज प्रताड़ना का शिकार, DHAR कोठी वालों के खिलाफ FIR - MP NEWS

ग्वालियर
। ग्वालियर रियासत के सबसे शक्तिशाली सरदार आंग्रे की बेटी कात्यायनी आंग्रे दहेज प्रताड़ना का शिकार हो गई। उसने धार कोठी वाले ससुर अनिल काक, पति अर्जुन काक और इंदौर राजघराने से ताल्लुक रखने वाली सास मंगेश काक के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज कराया है। इस मामले का दूसरा पहलू यह है कि कात्यायनी आंग्रे के पति अर्जुन काक ने आंग्रे परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पहले ही दर्ज करा रखा है। अर्जुन का दावा है कि कात्यायनी से उसकी शादी ही नहीं हुई है। 

18 अप्रैल 2018 को अर्जुन के साथ मेरी शादी हुई थी: कात्यायनी आंग्रे

ग्वालियर के सिंधिया राजघराने के सबसे शक्तिशाली सरदार स्वर्गीय संभाजीराव आंग्रे के बेटे तुलाजीराव आंग्रे की बेटी कात्यायनी आंग्रे उम्र 34 साल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी दिनांक 18 अप्रैल 2018 को इंदौर में धार कोठी निवासी रिटायर्ड कर्नल अनिल काक के बेटे अर्जुन काक के साथ हुई थी। अर्जुन काक की मां मंगेश काक का संबंध इंदौर राजघराने से बताया जाता है। शादी की रस्में ऋषिकेश में हुई थीं।

शादी में पिता ने 1 करोड़ रुपए के गहने गिफ्ट किए थे: कात्यायनी आंग्रे

महिला थाना में कात्यायनी ने शिकायत की है कि शादी में पिता ने बेशकीमत सोने, प्लेटीनम, डायमंड के गहने दिए थे। जिनकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए से अधिक थी। इसके बाद घर में रेनोवेशन का काम होने की बात कहकर पति, सास व ससुर मुझे नहीं ले गए। जून 2018 तक यही कहते रहे। 

शादी के बाद मायके में छोड़ गए, विदा ही नहीं कराई: कात्यायनी आंग्रे

इस पर पिता ने अपने पारिवारिक मित्र अनंत पाल सिंह निवासी इंदौर को मेरी ससुराल भेजा। वहां ससुर ने दहेज की मांग की। इस पर मेरे पिता ने दहेज प्रथा नहीं मानते हुए यह सामान देने से मना किया। जिस पर पति, सास व ससुर उसे लेने नहीं आए। 

पति और ससुराल वाले दहेज मांग रहे हैं: कात्यायनी आंग्रे

नवंबर 2019 में पति अर्जुन ग्वालियर आया और फिर दहेज की मांग की। पति ने दहेज में मिले एक करोड़ रुपए से अधिक के सोना, हीरे के जेवरात रख लिए। अब पिता की सन 1951 मॉडल की विंसेंट रॉल्स रॉयस कार और मुंबई में एक फ्लैट की मांग कर रहे हैं। मना करने पर धमकाया। कात्यायनी की शिकायत पर महिला थाना ने पति अर्जुन, ससुर अनिल काक व सास मंगेश काक पर दहेज एक्ट और धमकाने का मामला दर्ज किया है।

कात्यायनी आंग्रे से मेरी कभी शादी ही नहीं हुई: अर्जुन काक

इससे पहले कात्यायनी का पति अर्जुन काक ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना में वर्ष 2020 में कात्यायनी, उसके पिता सहित 8 लोगों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करा चुके हैं। रिपोर्ट में काक परिवार ने कहा था कि तुलाजीराव आंग्रे की बेटी कात्यायनी की शादी 2018 में अर्जुन के साथ तय हुई थी। 

शादी के लिए नहीं ग्रह दोष निवारण के लिए ऋषिकेश गए थे: अर्जुन काक

शादी से पहले आंग्रे परिवार ने उऩ्हें कात्यायनी की जन्मपत्री में मौजूद ग्रहदोष के निवारण के नाम पर मंगल पूजा कराने को कहा। पूजा ऋषिकेश में कराई गई। पूजा के बाद आंग्रे के गुरु और परिवार के सदस्यों ने सगाई की रस्म पूरी कराई और उसी को सांकेतिक विवाह घोषित कर दिया। 

मेरी मर्जी के खिलाफ शादी का फर्जी पंजीयन करा लिया: अर्जुन काक

इसके बाद ग्वालियर आकर बिना शादी के ही फर्जी तरीके से शादी का पंजीयन करा लिया। उधर कात्यायनी आंग्रे ने इस मामले में काक परिवार से समझौते के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। 

सरदार आंग्रे परिवार के किन-किन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR

शादी का फर्जी रजिस्ट्रेशन के आरोप पर विश्वविद्यालय पुलिस ने अर्जुन पुत्र रिटायर्ड कर्नल अनिल काक निवासी धार कोठी इंदौर की रिपोर्ट पर जांच के बाद कात्यायनी आंग्रे, तुलाजीराव आंग्रे उनकी पत्नी शांभवी आंग्रे, गुरु पंडित अनिल आठले, श्वेता वी काकडे, प्रताप राव घोरपडे, चित्रलेखा आंग्रे और रमेशचंद्र आंग्रे के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 

4 मार्च को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !