BHOPAL: कलियासोत डैम में लव कपल की डूबकर मौत, सुसाइड नोट नहीं मिला - MP NEWS

NEWS ROOM
भोपाल।
भोपाल के कलियासोत डैम में एक युवक और युवती ने डूबकर खुदकुशी कर ली। लोगों ने दोनों को डूबते देखने के बाद बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचा पाए। मौत के बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ रहे। उनकी बॉडी एक साथ ही पानी के बाहर आई।  

हालांकि सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की सूचना पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे लेकिन वे कुछ बता नहीं पा रहे। चूनाभट्‌टी पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 4 बजे एक युवक और युवती के पानी में डूबने की सूचना मिली थी। लोगों की सूचना पर गोताखोरों को मौके पर भेजा गया। काफी मेहनत के बाद दोनों के शव पानी के बाहर निकाले जा सके। 

युवक की शिनाख्त कोलार निवासी 30 साल के प्रिंस मालवीय और युवती की पहचान पंचशील नगर निवासी 25 साल की विद्या चौधरी के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी पुलिस थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिए हैं। पुलिस के अनुसार अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!