BF ने रेप किया, प्रेगनेंट हुई तो शादी से मुकर गया - INDORE NEWS

NEWS ROOM
0
इंदौर।
 मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 27 साल की युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का कहना है, वह दो माह की गर्भवती है। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान अप्रैल महीने में जब वह अपनी भाभी के साथ पैदल मंडलेश्वर से इंदौर आ रही थी, तो एक बाइक सवार ने मदद की थी। उसने दोस्ती बढ़ाई, फिर उसके घर रहने लगा। यहां झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। जब शादी के लिए कहा, तो उसे बीच रास्ते में छोड़कर भाग गया। बुधवार रात तेजाजी नगर पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

लिंबोदी की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया, वह 5वीं तक पढ़ी है। 26 अप्रैल 2020 की सुबह करीब 8.30 बजे वह अपने भाई और भाभी के साथ बाइक से कसरावद के भीलगांव आई थी। मंडलेश्वर कोर्ट के पास बाइक खराब हो गई। लॉकडाउन होने के कारण इंदौर जाने के लिए वाहन नहीं मिला, तो मैं हम पैदल ही इंदौर की ओर चलने लगे। हम मंडलेश्वर बस स्टैंड के आगे पहुंचे ही थे, एक व्यक्ति बाइक से महेश्वर की ओर जाता दिखा। उसे हाथ दिखाकर रोका। हमने उससे लिफ्ट मांगी। इसके बाद उसने हमें इंदौर छोड़ दिया। बातचीत में उसने अपना नाम मुकेश बताया। उसने हमें इंदौर स्थित घर छोड़ दिया।

दूसरे दिन सुबह करीब 9 बजे वह घर आया। उसने कहा कि वह मुझसे शादी करना चाहता है। मैं बातों में आ गई और हां कर दी। इसके बाद वह हमारे घर ही रुका। मेरी मर्जी के बिना उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद वह घर पर ही रहने लगा। इस दौरान उसने कई बार दुष्कर्म किया। लॉकडाउन खुलने के बाद वह शादी करने का कहकर पीथमपुर साथ लेकर गया। यहां एक कंपनी में काम करते हुए कंपनी के कमरे में रहने लगा। यहां भी उसने दुष्कर्म किया, जिससे गर्भवती हो गई। कई बार उससे शादी के लिए कहा, लेकिन वह टालता रहा। 15 मार्च की सुबह मैं अपने घर गई थी। शाम करीब 7 बजे वह आया। बाइक से उसके गांव मंडलेश्वर जाने के लिए निकला।

हम राजेन्द्र नगर पहुंचे ही थे, मैंने फिर से शादी की बात कह दी, जिससे वह गुस्सा हो गया। उसने कहा कि मैं शादी नहीं करूंगा। इसके बाद मुझे राजेन्द्र नगर पर ही छोड़कर चला गया। इसके बाद मैं मंडलेश्वर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!