UJJAIN में रेप पीड़िता की हत्या, खून से लथपथ शव घर में मिला - MP NEWS

NEWS ROOM
उज्जैन।
 मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में महिला की हत्या की गई। सात महीने पहले अपने पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने के बाद वह मायके में रह रही थी। पुलिस ने महिला के पति को हत्या के संदेह में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामला उज्जैन से 60 किमी दूर नागदा इंडस्ट्रियल एरिया का है। 

वारदात के समय माता-पिता बाजार गए थे। प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर किसी भारी हथियार से चोट के निशान मिले हैं। फॉरेंसिक जांच में यह सामने आया है कि महिला पर सोते समय वार किया गया। वारदात के समय चार माह की बेटी मां के बगल लेटी थी। मिली जानकारी के अनुसार, नागदा के गोल्डन लॉज की तीसरी मंजिल पर मानसिंह अपनी पत्नी भूरी बाई और सौतेली बेटी सोनाली के साथ रहता है। सोनाली की चार माह की एक बेटी है। वह अपने पति महिदपुर निवासी विशाल से अलग मायके में रह रही थी। रविवार को खून से लथपथ उसका शव घर में मिला। सिर पर कई वार किए जाने के निशान मिले हैं।

पुलिस की जांच में पता चला है कि सोनाली की हत्या रविवार सुबह सात से 11 बजे के बीच की गई है। मानसिंह ने पुलिस को बताया कि वह और भूरी बाई सब्जी की दुकान लगाते हैं। सुबह सात बजे दोनों मंडी चले गए थे। करीब सवा आठ बजे मानसिंह अकेले घर लौटा था। उसका कहना था कि लॉज के दूसरी मंजिल तक ही सप्लाई का पानी आता है, इसलिए रोज नीचे से पानी भरना पड़ता है।

रोज की तरह वह रविवार को भी करीब सवा आठ बजे पानी भरने घर आया था। उस समय घर का दरवाजा बाहर से बंद था। मुझे लगा कि सोनाली सो रही होगी इसलिए घर के अंदर नहीं गया। पानी भरने के बाद बाहर से फिर चला गया। दोपहर करीब 11 बजे पत्नी के साथ आया तो देखा कि दरवाजा खुला था। अंदर गया तो सोनाली का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसकी चार माह की बेटी बगल में सो रही थी। सोनाली की दशा देखकर मानसिंह और भूरी बाई दोनों भागते हुए बाहर आए और लॉज के अन्य लोगों की वारदात की जानकारी दी। खबर मिलते ही नागदा थाना प्रभारी एससी शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

घटनास्थल की जांच के लिए उज्जैन से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। फॉरेंसिक अधिकारी अरविंद नायक ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि वारदात को देखकर साफ है कि महिला की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच आगे बढ़ेगी।

पुलिस ने बताया कि मृतिका सोनाली ने सात-आठ माह पहले पति विशाल पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। करीब डेढ़ माह पहले ही वह जमानत पर जेल से छूटा है। इसी संदेह में उसे महिदपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!