सरकारी कर्मचारियों को तत्काल प्रमोशन के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश - MP EMPLOYEE NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देशित किया है कि प्रदेश के सभी विभागों में शासकीय कर्मचारियों को उनकी पात्रता के अनुसार तत्काल पदोन्नति दी जाए। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग बिना विलंब के नियमानुसार सर्वसम्मत हल निकालकर कार्रवाई करे। अब इस कार्य में और अधिक विलंब नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में सामान्य प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार, प्रमुख सचिव श्री मनोज गोविल, प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी आदि उपस्थित थे।

हर शासकीय कर्मचारी को इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की नॉलेज होना चाहिए

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हर शासकीय कर्मचारी को सूचना तकनीकी में दक्ष होना जरूरी है। इसके लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाए। उल्लेखनीय है कि फिलहाल लगभग 50% शासकीय कर्मचारियों को ईमेल ड्राफ्ट करना नहीं आता। उनके लिए इंटरनेट का मतलब व्हाट्सएप और फेसबुक है।

सेवानिवृत्ति पर हो स्वत्वों का एकमुश्त भुगतान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि सभी शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्ति पर उनके सभी स्वत्वों का एकमुश्त भुगतान सुनिश्चित किया जाए। यह कर्मचारी कल्याण का प्रमुख बिन्दु है।

प्रदेश में लागू हो ई-ऑफिस प्रणाली

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि प्रदेश में ई-ऑफिस प्रणाली प्रारंभ की जाए। सर्वप्रथम मंत्रालय में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जाए। इसके लिए टाइम बाउण्ड कार्यक्रम बनाएं तथा आवश्यक प्रशिक्षण दें। मंत्रियों, विधायकों को भी इस संबंध में प्रशिक्षण दिया जाए। शासकीय सेवकों की सेवा पुस्तिकाओं के डिजिटलाइजेशन का कार्य भी शीघ्र पूर्ण किया जाए।

समय पर मिले जाति, आय, मूल निवासी प्रमाण-पत्र

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि आवेदकों को जाति, आय, मूल निवास आदि प्रमाण-पत्र समय पर मिलना सुनिश्चित किया जाए। सामान्य प्रशासन विभाग सुपरविजन कर इस कार्य को सुनिश्चित कराए।

'परफैक्ट' हो सामान्य प्रशासन विभाग का कार्य

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि सामान्य प्रशासन विभाग शासन का अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग है। यह अन्य विभागों के कार्य का सुपरविजन भी करता है। इसका कार्य 'परफेक्ट' होना चाहिए।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!