GWALIOR: वाइफ ने हबी को बीच सड़क पर चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल - MP NEWS

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला अपने कुछ युवक साथियों के साथ एक आदमी से मारपीट कर रही है। उसके कपड़े तक फाड़ दिए हैं। इतना ही नहीं जबरन उसे कार में घसीटकर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। पर इसी समय काफी भीड़ एकत्रित होने पर वह इस काम में सफल नहीं हुए और भाग गए हैं। 

वीडियो में हुई घटना शनिवार दोपहर बहोड़ापुर के लक्ष्मण तलैया इलाके की बताई गई है। मारपीट कर रही महिला युवक की पत्नी है और दोनों के बीच दहेज का विवाद चल रहा है। घटना में पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। यह घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण तलैया पर रहने वाले अवतार सिंह भदौरिया के साथ हुई है। अवतार सिंह भदौरिया की शादी भिंड निवासी सरिता कुशवाहा के साथ चार साल पहले हुई थी, लेकिन इनके बीच विवाद होने लगा जिसके बाद सरिता अपने मायके चली गई। तभी से वह मायके में रह रही हैं। बीते रोज वह अपना कुछ सामान लेने के लिए ससुराल आई थी। 

यहां ससुराल वालों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। इसी समय सरिता के साथ आए प्रतीक वाजपेयी, आर्यन सिंह, रणसिंह कुशवाह और रीता भदौरिया ने अवतार सिंह के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। उसे मारते हुए सड़क पर घसीट लाए। बाहर उनकी कार खड़ी हुई थी। अवतार सिंह को सभी पीटते हुए गाड़ी में डालने का प्रयास कर रहे थे, पर वहां लोग एकत्रित हो गए। इस कारण सरिता और उसके साथी भाग गए। पर पूरी घटना एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। इसके बाद शनिवार शाम से यह वीडियो शहर में जमकर वायरल हो रहा है।

घटना के बाद सरिता सीधे बहोड़ापुर थाना पहुंच गई और पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करा दिया। इस बात की जानकारी अवतार को लगी तो वह भी थाने पहुंच गए। अपनी शिकायत कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को दी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने अवतार की पत्नी और उसके साथ आए युवकों पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में थाना प्रभारी बहोड़ापुर प्रशांत यादव का कहना है कि दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैँ। दोनों के बीच पहले से ही दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज है। अवतार सिंह का आरोप है कि फुटेज में दिख रहा है कि अपहरण कर ले जाने का प्रयास किया है, लेकिन पुलिस ने अपहरण की धारा नहीं जोड़ी है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !