DK GOLD अपार्टमेंट के 4th फ्लोर से गिरी युवती, मौत - BHOPAL NEWS

NEWS ROOM
भोपाल।
मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल के त्रिलंगा क्षेत्र में स्थित डीके गोल्ड अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरी महिला की जान चली गई। लंबे समय से उन्हें नींद न आने की परेशानी थी। इन दिनों वह तनाव में भी चल रही थीं।   

शाहपुरा पुलिस फिलहाल इसे खुदकुशी मान रही है। हालांकि, परिवार के बयानों के बाद पता चल सकेगा कि मामला खुदकुशी का है या ये हादसा है? डीके गोल्ड अपार्टमेंट की चौथी मंजिल निवासी वैभव शर्मा निजी काम करते हैं। टीआई चंद्रभान पटेल ने बताया कि वैभव की 36 वर्षीय पत्नी सुनीता गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक बालकनी से नीचे गिर गईं। 

जब तक उनके इलाज की व्यवस्था की जाती, तब तक सुनीता की जान जा चुकी थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि सुनीता करीब एक साल से नींद न आने के कारण परेशान चल रही थीं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!