CM शिवराज सिंह की सभा के दौरान किसान ने आत्मदाह की कोशिश की - DEWAS MP NEWS

Updesh Awasthee
देवास
। मध्यप्रदेश के देवास में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा के दौरान एक किसान ने आत्मदाह करने की कोशिश की। किसान ने बताया कि वह पुलिस की कार्यवाही से परेशान है। पुलिस उसका ट्रैक्टर उठाकर ले गई है। 

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए किसान ने अपना नाम अनूप सिंह हाडा बताया है। अनूप सिंह ने बताया कि वह अपने घर से केरोसिन लेकर आया था। उसका ट्रैक्टर पुलिस उठा कर ली गई है। न्याय के लिए उसने एसपी देवास को भी आवेदन दिया था। देवास पुलिस ने किसान अनूप सिंह से मीडिया को ज्यादा देर बात करने का अवसर नहीं दिया। पुलिस हिरासत के बाद पुलिस वैन तक पैदल चलते चलते उसने सिर्फ इतनी ही बातें बताई। 


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!