BHOPAL में नर्सिंग के उम्मीदवारों के लिए JOB FAIR 2021

Updesh Awasthee
भोपाल
। जिला रोजगार अधिकारी, भोपाल द्वारा 17 जनवरी रविवार को 10 बजे से केवल नर्सिंग आवेदकों के लिए जिला रोजगार कार्यालय परिसर ईदगाह हिल्स, भोपाल में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। 

अपोलो होम हेल्थ केयर लिमिटेड, न्यू दिल्ली, में होम केयर नर्स एवं होम केयर नर्सिंग असिस्टेंट के लिए महिला एवं पुरूष आवेदक की योग्यता-डिप्लोमा, जनरल नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग, एएनएम, आयु-21 से 32 वर्ष के बीच होना चाहिए।  वेतन - होम केयर नर्सिंग असिस्टेंट 9 हजार से 30 हजार रूपए मासिक है। 

जॉब फेयर में आने वाले इच्छुक आवेदक 17 जनवरी को अपने समस्त मूलप्रमाण पत्रों एवं अपना बायोडाटा सहित जिला रोजगार कार्यालय ईदगाह हिल्स, भोपाल में साक्षात्कार के लिए उपस्थित होंगे। साक्षात्कार के लिए कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!