भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित 1500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जवाहर चौक से रोशनपुरा तक जो प्रदर्शन किया गया वह बिना अनुमति के किया गया था।
भोपाल में कांग्रेसियों के खिलाफ बलवा एवं शासकीय कार्य में बाधा का मामला
नवीन कृषि कानूनों के विरोध में एवं किसान आंदोलन के समर्थन में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज राजधानी भोपाल में प्रदर्शन किया था। पुलिस का अनुमान है कि इस प्रदर्शन में 1500 कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला किया इसलिए उनके खिलाफ बलवा करने, शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं बिना अनुमति प्रदर्शन करके यातायात एवं क्षेत्र विशेष का सामान्य जनजीवन प्रभावित करने का मामला दर्ज किया गया है।
दिग्विजय सिंह सहित 106 कांग्रेस नेता गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनके बेटे, पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह, विधायक कुणाल चौधरी, पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा सहित कुल 106 कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार किया है।
23 जनवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
भोपाल समाचार: मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए कृपया यहां क्लिक करें Click Here