UJJAIN पार्षद के भतीजे का शव फंदे से लटका मिला - MP NEWS

उज्जैन।
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागझिरी क्षेत्र से कांग्रेस के वर्तमान पार्षद हिम्मत देवड़ा के भतीजे अशोक देवड़ा ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के किचन में उसका शव फंदे से लटका मिला। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। नागझिरी पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब डेढ़ बजे अशोक के फांसी लगाने की खबर मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि किचन में साड़ी के फंदे से शव लटका है। 

घटना के समय घर में कोई नहीं था। घर में दो छोटे बच्चे खेल रहे थे। जिसमें एक अशोक की बेटी और दूसरा भतीजा था। अशोक के पिता नगर निगम में कर्मचारी हैं और वह ड्यूटी पर थे। पत्नी रतलाम मायके गई हैं और अशोक बुधवार को ही ससुराल से लौटा था। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। घटना को लेकर परिजन भी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!