JABALPUR: शादी में आये युवक का शव नहर में तैरता मिला - MP NEWS

जबलपुर।
 मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के खमरिया क्षेत्र के सोनपुर नहर में शनिवार सुबह को 45 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली। वारदात से पहले वह गांव में समाज के एक परिवार में होने वाली शादी में शामिल हुआ। उसके चेहरे पर निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मामला जांच में लिया है।   

जानकारी के अनुसार सोनपुर निवासी भद्दी गोटिया (45) परिवार में अकेला था। वह हर वक्त शराब पीकर पड़ा रहता था। उसकी पत्नी का निधन हो चुका है। बेटा बड़े पापा के पास और बेटी बुआ के घर रहती है। शुक्रवार रात को गांव में समाज के यहां शादी थी। रात में वह शादी में शामिल होने गया था। वहां गांव के युवकों के साथ जमकर डांस भी किया था। इसके बाद वह गांव के मंदिर में पहुंचा। वहां रामायण पाठ हो रहा था। रामायण पाठ में भी शामिल हुआ।

गांव के लोगों ने बताया कि वह बहुत अधिक शराब के नशे में था। ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। रात में उसे 10.30 बजे तक लोगों ने देखा था। शनिवार सुबह आठ बजे उसकी लाश गांव से निकली नहर पुलिया के नीचे उतराती हुई मिली। नहर में वह सिर के बल डूबा हुआ था। पैर ऊपर उतरा रहा था। गांव की अनीता गोटिया ने थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना प्रभारी निरूपा पांडे सहित थाने का बल पहुंचा। 

टीम ने गांव वालों की मदद से भद्दी का शव बाहर निकलवाया। उसके ललाट पर हल्की चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि नशे की हालत में वह नहर में गिर गया होगा। इससे उसकी मौत हुई होगी। वहीं गांव वालों में मौत को लेकर कई तरह की चर्चा है। ग्रामीणों को ये बात समझ नहीं आ रही कि रात में वह नहर पर क्या करने गया था। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!