INDORE: पुलिस की नाक के नीचे से 1.3 किलो गोल्ड चोरी - MP NEWS

NEWS ROOM
इंदौर।
 मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में थाने से महज 200 कदम की दूरी पर चोरी की बड़ी वारदात हुई। छोटा सराफा के खियालाल कॉम्प्लेक्स में सोने की ज्वेलरी बनाने के कारखाने में चाेरों ने धावा बोला और चार दुकान के ताले चटका दिए। चोर यहां से 50 से 60 लाख रुपए का एक किलो 300 ग्राम सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए हैं। 

चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस मामले में पड़ताल की बात कह रही है। वारदात मालिक और स्टाफ के जाने पांच मिनट बाद ही आ धमके थे। शॉप कर्मी शाहरुख ने बताया कि सुबह मकान मालिक ने कॉल कर बताया कि आपके दुकान के ताले टूटे हुए हैं। वारदात करीब 10:30 बजे की है। चोर यहां आए और सबसे पहले उन्होंने कैमरे की दिशा को मोड़ दिया। कैमरा घुमाने से वह बंद हो गया। इसके बाद पौने 12 बजे के करीब एक चोर ऊपर गया तो वह वहां लगे कैमरे में कैद हो गया। चोर दुकान में रखा एक किलो 300 ग्राम सोना लेकर भागे हैं। हमारे यहां 8 कारीगर काम करते हैं। 

यहां सभी के बैैठक के पास जेवर बनाने के लिए थोड़ा-थोड़ा सोना रखा हुआ था। हमारे यहां करीब 50 से 60 लाख रुपए की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि हम रात में 10.25 बजे दुकान बंद कर निकले थे। बदमाश पूरी तरह से रैकी करके आए थे। वे हमारे जाने के पांच मिनट बाद ही तलघर स्थित दुकान पर आ धमके। कैमरे में कैद युवक ने मास्क लगा रखा था। चोरी की सूचना के बाद एफएसएल के अधिकारी और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति सीसीटीवी में नजर आ रहा है। हुलिए के आधार पर चोर को तलाशा जा रहा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!