DOCTOR ने लिव इन GF से 2 साल रेप किया, शादी से मुकरा तो थाने पहुंची, FIR - MP NEWS

ग्वालियर।
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। पीड़िता महिला के मुताबिक वह नर्स है और डॉक्टर के साथ पिछले दो साल से लिव इन रिलेशनशिप में रही थी। लेकिन जब उसने शादी करने के लिए कहा तो डॉक्टर ने मारपीट कर दी। जिससे उसका गर्भपात भी हो गया। पुलिस ने आरोपित डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।   

नरसिंहपुर निवासी महिला ने बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग डिंडोरी में नर्स है। दो साल पहले डॉ. सुरेन्द्र शाक्य ने उससे दोस्ती की। दोस्ती के बाद डॉक्टर उसके सरकारी आवास पर पहुंचा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद डॉक्टर ने शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगे। लिव इन में रहने के दौरान वह पिछले दिनों गर्भवती हो गई। जब डॉक्टर से उसने शादी करने के लिए कहा तो उसने मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट से उसका गर्भपात भी हो गया। जब शादी के लिए डॉक्टर पर दवाब बनाया तो वह शादी से मुकर गया। 

उसने डिंडोरी से अपना ट्रांसफर ग्वालियर में करा लिया। इसलिए महिला ग्वालियर थाने में पहुंची और आरोपित डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। चूंकि महिला अभी डिंडोरी में पदस्थ है और वारदात भी वहीं की है। इसलिए पुलिस ने मामला दर्ज कर केस डायरी को डिंडोरी भेज दिया है। अब डिंडोरी पुलिस मामले की जांच करेगी और आरोपित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !