दामोदर बाग में विवाहिता फांसी पर झूली, एसएएफ बटालियन में किरण ने जहर खा लिया - GWALIOR NEWS

Updesh Awasthee
ग्वालियर
। बहोड़ापुर थाना क्षेत्रअन्तर्गत दामोदारबाग कालोनी में रहने वाली एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कंपू थाना क्षेत्र स्थित एसएएफ बटालियन के जवान की बेटी ने जहर खा लिया। 

पुलिस से मिलीह जानकारी के अनुसार बहोड़ापुर क्षेत्र स्थित दामोदर बाग कालोनी में रहने वाली अफरोज पत्नि अजहर अली 22 साल ने किन्हीं कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अफरोज ने फांसी यों लगाई यह अभी स्पष्ट नहीं सका पुलिस विवेचना में जुटी हुई है।

एक अन्य घटनाक्रम में कंपू थाना क्षेत्र स्थित एसएएफ बटालियन के शासकीय आवासों में रहने वाले शिवचरण की पुत्री किरण ने जहर खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे जयारोग्य स्थित आईसीयू वार्ड में उपचार के लिए जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!