GWALIOR में सर्दी का सितम शुरू, तापमान 4.2 डिग्री हुआ - MP NEWS

ग्वालियर।
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सर्दी का सितम शुरू हो गया है। रात में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने दस्तक दे दी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिससे रात में शहर ठंड से कांप गया। तापमान सामान्य से 2.9 डिसे कम रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं। दिन में सर्द हवा से ठंडक रहेगी। दिन में कंपाने वाली ठंड रहने वाली है।

जम्मू कश्मीर से तीन पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुके हैं, जिससे जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी हो चुकी है। अब मौसम को प्रभावित करने वाला कोई भी सिस्टम सक्रिय नहीें है। इस कारण उत्तर से पश्चिमी हवा की शुरूआत हो गई है। यह हवा अपने साथ बर्फीली ठंडक लेकर अाने लगी है। इसका असर रात की ठंड पर ज्यादा पड़ा है। रात में हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह ठंड चुभ रही थी। शरीर के अंग ठंड से सुन्न पड़ रहे थे। ठंड से बचाव के लिए सड़कों पर लोग अलाव जलाते दिखे। सुबह साढ़े आठ के बाद धूप तेज हुई, लोग धूप सेकने के लिए छतों पर निकल अाए। अचानक अाई तापमान में गिरावट से ठंड से लोग ठिठुर गए हैं।

राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीत लहर का अलर्ट जारी है। इन राज्यों से ग्वालियर का मौसम भी प्रभावित होता है। इन राज्यों में चलने वाली शीत लहर का असर ग्वालियर में पड़ा है। हवा में नमी की मात्रा घट गई है। इससे मौसम शुष्क हो गया है। इस कारण रात में ठंड बढ़ती जा रही है। दिन में ठंडी हवा चलेगी। इससे शीतल दिन व अति शीतल दिन का अहसास होगा।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !