ये हैं बेगम्स ऑफ भोपाल: परी पार्क से हेरिटेज ड्राइव पर निकलीं - BHOPAL NEWS

भोपाल
। बेगम्स ऑफ भोपाल लेडीज क्लब के 1 साल पूरा होने पर क्लब की सदस्य महिलाएं जो खुद को बेगम्स ऑफ भोपाल कहती हैं, परी पार्क से हेरिटेज ड्राइव पर निकली। खुली जीप में महिलाओं की रैली आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। इस रैली का उद्देश्य भोपाल की प्राचीन इमारतों को संरक्षित करना है।

बेगम्स ऑफ भोपाल का काफिला परी बाजार से शुरू हुआ, मनुआभान की टेकरी पर थमा

हैरिटेज ट्रिप परी बाजार से शुरू हुई। इसके बाद बेनजीर ग्राउंड होते हुए ताजुल मस्जिद पहुंचा। मोती मस्जिद हाेते हुए शीतलदास की बगिया से मनुआभान की टेकरी पर खत्म हुई। इन सभी ऐतिहासिक इमारतों के इतिहास के बारे में प्रसिद्ध वास्तुकार और संरक्षणवादी एसएम हुसैन ने गाइड के रूप में क्लब के सदस्यों को बताया।

परी बाजार भारत का एकमात्र महिला बाजार था

बेगम्स ऑफ भोपाल की प्रेसिडेंट रखशां जाहिद ने बताया कि बेगम्स ऑफ भोपाल लेडीज क्लब का उद्देश्य भोपाल की ऐतिहासिक इमारतों को संरक्षित करना और इसके लिए काम करना है। इसी कड़ी में हैरिटेज रैली हुई। रैली को परी बाजार से शुरू करने के पीछे उद्देश्य है कि परी बाजार भारत का एकमात्र महिला बाजार था। जहां दुकानदार भी महिलाएं होती थी और खरीदार भी। हमारी मुहिम है कि 145 साल पुराने महिला बाजार को हेरिटेज लुक देकर संरक्षित किया जाए। 

बेगम्स ऑफ भोपाल ने हेरिटेज वॉक क्यों की

क्लब की वाइस प्रेसिडेंट बीनू धीर ने बताया कि हैरिटेज वॉक इसलिए शुरू की, ताकि हम भाेपाल की ऐतिहासिक इमारतों को संरक्षित कर सकें। आने वाली पीढ़ियां भोपाल के इतिहास से रूबरू हो सकें। क्लब का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, शहर की नवोदित प्रतिभाओं को मंच देना और शहर की विरासत संरचनाओं को संरक्षित करना है।

सांस्कृतिक विरासत को जानने का मिला मौका

क्लब की मेंबर फैशन डिजाइनर इशिता सूद ने बताया कि महिला हैरिटेज रैली के जरिए मुझे भोपाल की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का मौका मिला।

क्लब गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

क्लब की मेंबर यास्मीन अलीम ने बताया कि क्लब भोपाल गंगा-जमुनी तहजीब का भी प्रतीक है। इसमें हिंदू, मुसलमान, पंजाबी, ब्राह्मण सभी धर्माें की महिलाएं मिलकर भोपाल की ऐतिहासिक इमारतों को संरक्षित करने के लिए काम कर रही हैं।

ये मेंबर्स थे रैली में शामिल

बेगम्स ऑफ़ भोपाल के कोर टीम सदस्यों में रख़शां ज़ाहिद, बीनू धीर, यास्मीन अलीम, सेहबा फरहत और शीबा परवेज़ के अलावा और बड़ी संख्या में महिला सदस्य थीं
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !