JABALPUR NEWS TODAY: LATEST HINDI NEWS 23rd NOVEMBER 2020 / जबलपुर : आज के महत्वपूर्ण समाचार

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में आज के महत्वपूर्ण समाचारों में जुआ किंग गज्जू सोनकर द्वारा अवैध कब्जे में ली गई सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, घरों में ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी, डॉ विजय चौधरी का मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष चुने जाने ने किया आश्चर्यचकित, नगर निगम के बिजली उत्पादन ने किया देशभर में नाम रोशन, बारदाना व्यापारी के साथ ठगी, कटंगा तिराहे पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य जल्द शुरू, मिलावटखोरों के खिलाफ एक्शन में जबलपुर कलेक्टर और भी महत्वपूर्ण समाचार:-

जबलपुर के जुआकिंग ने स्कूल की जमीन पर मकान बना लिया था, तोड़ दिया गया

जबलपुर। कांग्रेस नेता जुआ किंग गजेंद्र उर्फ गज्जू सोनकर के मकान पर आज 23.11.2020 को भी कार्रवाई जारी रही। गज्जू सोनकर ने सरकारी स्कूल की जमीन और आम रास्ते पर 15 फीट चौड़ी सड़क को घेरकर मकान तान रखा था। इस मौके पर नगर निगम, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।

रांझी व माढोताल के कई घरों में चोरियां

जबलपुर। रांझी व माढोताल में चोरों ने घरों के ताले तोड़कर लाखों का सामान पार कर लिया है। रांझी सुभाष नगर निवासी सुनील तिवारी 20 नवंबर की सुबह सिर्फ 2 घंटे के लिए ही अपने घर पर ताला लगा कर कहीं गए थे और जब वापस लौटे तो ताला टूटा पड़ा था व ₹20000 नगद सहित बहुत से जेवर गायब थे। जबकि सूखा गांव माढोताल निवासी सचिन अहिरवार के घर के अंदर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस आरोपितों की तलाश में है व आरोपितों के खिलाफ धारा 380 ,457 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष पद काफी रोमांचक रहा

जबलपुर। डॉ विजय चौधरी का मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष पद पर चुने जाने काफी आश्चर्यजनक रहा। डॉ चौधरी के पक्ष में 25 में से 13 सदस्यों ने समर्थन दिया। इनमें से 6 सदस्य जबलपुर के ही थे जबकि दो पूर्व अध्यक्षों अधिवक्ता शिवेंद्र उपाध्याय एवं रामेश्वर नीखरा को अध्यक्ष पद का दावेदार माना जा रहा था। शिवेंद्र उपाध्याय खेमे में जबलपुर के 6 सदस्यों के साथ कुल 13 सदस्य बताए जाने के कारण उनका पलड़ा भारी नजर आ रहा था परंतु इस खेमे के एक सदस्य अधिवक्ता को दूसरे खेमे ने शहर में आने ही नहीं दिया और उन्हें सागर में ही रोक लिया जिसके कारण समीकरण बदल गए।

कचरे से बिजली के लिए जबलपुर की सराहना

जबलपुर। नगर निगम नवकरणीय संसाधनों द्वारा बिजली उत्पादन के लिए देश भर में अपनी पहचान बना रहा है। जिससे लिए नगर निगम को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है। नगर निगम के कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि कठोंदा प्लांट में कचरे से बिजली (वेस्ट टू एनर्जी) का उत्पादन किया जा रहा है। नगर निगम ने इसके लिए अपने जल शोधन संयंत्रों की जमीन का उपयोग किया है। सभी जल शोधन संयंत्रों और निगम जोन कार्यालयों के भवन की छत पर सोलर पैनल से ही सोलर एनर्जी का उत्पादन हो रहा है। कठोंदा प्लांट में 500  टन कचरे से 11.5 मेगावाट बिजली का उत्पादन प्रतिदिन होता है।

भोपाल के 2 ठगों ने जबलपुर के बारदाना व्यापारी को चपत लगाई 

जबलपुर। भोपाल के दो ठगों ने जबलपुर के बारदाना व्यापारी को सस्ते में बारदाना दिलाने का झांसा देकर 1.89 लाख रुपए हड़प लिए है। दोनों आरोपी बारदाना के बहाने व्यापारी से अपने खाते में पैसे ट्रांसफर करवाते रहे परंतु उसे आज तक बारदाना नहीं मिले। अब जालसाज उसका फोन तक रिसीव नहीं करते। पीड़ित ने खितौला थाने में दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

जबलपुर के कटंगा तिराहे पर दो लेन फ्लाईओवर

जबलपुर। रामपुर रोड स्थित कटंगा तिराहे पर दो लेन फ्लाईओवर बनाने का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। इसका प्रस्ताव भोपाल मुख्यालय को भेजा गया था, जिसे मंजूरी दे दी गई है। इस पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पीडब्ल्यू सेतु कार्यालय ने बताया कि नर्मदा रोड पर यातायात दबाव बढ़ने से कपूर क्रॉसिंग गोरखपुर में दिन में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। जिसके कारण आम नागरिक व वाहन चालक परेशान होते हैं। इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए अब कटंगा तिराहे पर डेढ़ किलोमीटर लंबा दो लंबा दो लेन फ्लाई ओवर बनाने का प्रस्ताव है।

जबलपुर में 9 दुकानों के सैंपल लिए गए

जबलपुर। शहर में मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कड़ी कार्रवाई शुरू की गई है। यह अभियान कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के अनुसार कोरोना संक्रमण के बीच दूषित खाद्य सामग्री के उपयोग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर होती है। इसीलिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की कमान 5 एसडीएम को  सौंपी गई है। इसी कड़ी में कलेक्टर के निर्देश पर 9 दुकानों के सैंपल लिए गए हैं।

जबलपुर के बाहर निर्माण कार्य सुस्त

जबलपुर। शहर की बाहरी सीमा में होने वाले सुस्त निर्माण कार्यों की वजह से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। कई निर्माण कार्य प्रारंभ हुए परंतु पूरे नहीं हो पाए। लोक निर्माण विभाग, मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और सेतु विभाग के अधिकारी कहते हैं कि निर्माण जल्द पूरे होंगे परंतु वास्तविक स्थितियां दावे से अलग ही है।

बढ़ते कोरोना के बीच कॉलेजों में दस्तावेजों के वेरिफिकेशन

जबलपुर। कोरोना की सेकंड वेव के बीच संक्रमण तेजी से फैलने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच कॉलेजों में दस्तावेजों के वेरिफिकेशन ने भीड़ बढ़ा रखी है। बीएड कॉलेजों में तो महिलाएं अपने नवजात बच्चों को लेकर पहुंच रही है। ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।

कटनी आरईएस विभाग के एसडीओ लोकायुक्त द्वारा गिरफ्तार

जबलपुर। लोकायुक्त ने सोमवार 23.11.2020 को कटनी आरईएस विभाग में एसडीओ को 50000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया है। 5 लाख के बिल भुगतान के एवज में एसडीओ ने कुल 1.25 लाख रुपये की मांग की थी  जिसकी पहली किस्त ₹50000 थी। लोकायुक्त ने एसडीओ के जबलपुर स्थित घर पर भी सर्चिंग की जहां से अकूल संपत्ति मिली।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !