JABALPUR में बड़ा हादसा: मजदूरों को भेड़ बकरियों की तरह भरकर ले जा रहा ट्रक पलटा, 50 घायल - MP NEWS

Updesh Awasthee
जबलपुर
। चरगवां थाना इलाके में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार करीब 50 मजदूर घायल हो गए, सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया परंतु जब घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया तो वहां स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुआ। पुलिसकर्मियों ने ही घायलों को अपने कंधों पर ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार सभी मजदूर कोहला से शाहपुरा मटर तोड़ने के लिए जा रहे थे। इसी बीच घुघरी के पास मिनी ट्रक पलट गया। पुलिस द्वारा घायलों की संख्या 17 बताई जा रही है। फिलहाल किसी भी मजदूर के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। 

शाहपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी का मालिक मल्लू राय है। जो दुर्घटना होते ही ड्राइवर सहित फरार हो गया है। उसकी तलाश पुलिस कर रही है। गाड़ी का क्रमांक एमपी 20 जीए 9077 है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!