INDORE में प्रेग्नेंट महिला इंजीनियर का शव मिला - MP NEWS

इंदौर।
 मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में गर्भवती महिला ने गुरुवार को फांसी लगा ली। परिजन का आऱोप है कि उसकी हत्या की गई है। शादी के कुछ समय बाद विवाद हुआ और फिर थाने पर राजीनामा भी हुआ था। उसके बाद भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।  

दहेज के लिए कर दी बहू की हत्या 

MIG थाना क्षेत्र के नादिया नगर में रहने वाली मेघा पति सूरज गौड़ ने फांसी लगा ली। उसकी मां किरण गौड़ ने बताया, 26 जनवरी 2018 को उसकी शादी सूरज से हुई थी। सूरज, उसका पिता गोपाल गौड़, माता लक्ष्मी, ननद कुसुम और मामा ससुर उसे लगातार परेशान करते थे। कहते थे कि शादी में 10 लाख रुपया खर्च किया है, उतना लाकर देना। उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजन का आरोप है कि सूरज का मामा आबकारी विभाग में पदस्थ हेडकांस्टेबल बालमुकुंद गौड़ वर्दी का रौब झाड़ता था। उसे धमकाता था कि पुलिस को शिकायत भी की, तो कुछ नहीं बिगड़ेगा।

परिजन ने बताया कि मेघा इंजीनियर थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने उसकी नौकरी छुड़वा दी। वह जब भी मायके में बात करती, तो उसे धमकाया जाता, ताने देते। उसे अक्टूबर में घर से भगा दिया गया था। फिर उसने आपबीती बताई थी। बाद में मेघा ने पुलिस को शिकायत की, तब पति व ससुराल वाले थाने पहुंचे। वहां राजीनामा किया। लिखकर दिया कि अब उसे नहीं सताएंगे और यही वादा करके उसे ले गए। परिजन का आरोप है कि ससुराल वाले बोल रहे हैं कि उसने फांसी लगाई, लेकिन उसके गले पर नाखून के निशान देखकर लग रहा है कि उसकी हत्या की गई है। घटना के बाद वे मेघा को अस्पताल लाए और उसके बाद से फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही, शाॅर्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!