GWALIOR नगर निगम कर्मचारी का शव बाथरूम में फंदे पर लटका मिला - MP NEWS

ग्वालियर।
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के माधवगंज थाना क्षेत्र पत्नी के छोड़कर चले जाने से दुखी एक पति ने बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना माधवगंज कबूतर की हाट की है। मृतक नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर रविवार को उसका पोस्टमार्टम कराया है।   
 
माधवगंज थाना क्षेत्र के कबूतर की हाट स्थित मीट मार्केट निवासी 32 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र सुभाष छावरिया नगर निगम में कर्मचारी है। 2 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के दो महीने बाद ही उसका पत्नी से विवाद हुआ। स्थिति यह आ गई कि कुछ ही समय में पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। तभी से अनिल तनाव में था। शनिवार रात अपने कमरे में सोने जाने की कहकर चला गया था। 

रविवार सुबह जब परिजन ने देखा तो वह अपने कमरे में नहीं था। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। संदेह होने पर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो अनिल अंदर फांसी पर लटका मिला। उसने दुपट्‌टे से फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि उसकी पत्नी को भी मामले की सूचना दे दी गई है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!