यमुना एक्सप्रेस-वे पर राहुल गांधी झाड़ियों में गिरे, पुलिस के साथ झड़प - NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली।
हाथरस मामले में पीड़ित लड़की के परिवार से मिलने जा रहे हैं राहुल गांधी कि यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस के साथ झड़प हो गई। इस दौरान राहुल गांधी जमीन पर गिर गए।

राहुल और प्रियंका के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भी जा रहे थे। रणदीप सिंह सुरजेवाला, राजीव शुक्ला और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू भी उनके साथ थे।यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिस के साथ राहुल गांधी की धक्का-मुक्की हो गई जिसमें वह जमीन पर गिर पड़े।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष हाथरस जा रहे थे। उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काफिला भी था। पुलिस उन्हें हाथरस जाने से रोक रही थी। इसी दौरान हुई धक्का-मुक्की हुई और राहुल झाड़ियों में गिर गए। राहुल गांधी के गिरने के बाद उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों ने उन्हें उठाया। हालांकि राहुल ने मामले को ज्यादा तूल नहीं दिया और कहा कि ऐसा हो जाता है।

बता दें कि हाथरस की बेटी की मौत के बाद पूरे देश में उबाल है। राहुल गांधी मृतक के परिवारवालों से मिलने के लिए जाना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने धारा 144 और महामारी ऐक्ट का हवाला देते हुए उन्हें जाने से रोक रहे थे।

राहुल के साथ कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ थी। जैसे ही पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की वहां धक्का-मुक्की शुरू हो गई और फिर पुलिसवाले ने राहुल को धक्का देकर पीछे करने की कोशिश की।

राहुल गांधी भी हाथरस जाने पर अड़े हुए थे। उन्होंने कहा पुलिस से कहा कि आखिर उन्हें किस आधार पर रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह अकेले हाथरस जाना चाहते हैं।

01 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!