INDORE: सीएम शिवराज सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को हाथ में सुपारी देकर मंत्रोचार के साथ संकल्प दिलवाया - MP NEWS

Bhopal Samachar
0
इंदौर
। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के प्रचार अभियान के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सांवेर विधानसभा सीट पर भाजपा कार्यकर्ताओं को लामबंद करने के लिए आए। उनके साथ इंदौर की पूर्व सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन भी थी। शिवराज ने कहा कि भाजपा हमारी मां है और इसके दूध की लाज रखना है। इस मौके पर पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ बूथ लेवल, पन्ना प्रभारियों, मंडलों और हजारों कार्यकर्ताओं को सुपारी हाथ में देकर जीत का संकल्प दिलाया। 

तुलसी तुम भी दूध में शक्कर की तरह एक हो गए यार, कहां फंसे थे अब तक: शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री ने कहा - तुलसी तुम भी दूध में शक्कर की तरह एक हो गए यार। कहां फंसे थे अब तक। तुम्हारी सही जगह तो यही थी। तुलसी पार्टी के साथ समरस हो गए हैं। सवा साल तक हमारे कार्यकर्ताओं के साथ अत्याचार और अन्याय हुआ। याद करो कैसे आपके सम्मान से खेला गया। हमारी विचारधारा पर प्रहार किया गया। सत्ता के नशे में चूर ये लोग किसी के खिलाफ एफआईआर, किसी का मकान गिराने, तोड़ने में लगे हुए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं को कुचलने की कोशिश की, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता ऐसे हैं, अगर ठान लें तो दुनिया में भी कुछ असंभव नहीं है।


तुलसी सिलावट निमित्त मात्र है, चुनाव शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री बनाए रखने का है

शिवराज ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा हमारी मां है और इसके दूध की लाज रखना। ये चुनाव तुलसी सिलावट नहीं कमल के फूल का है। चुनाव शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री बनाए रखने का चुनाव है, तुलसी सिलावट निमित्त मात्र है, ये चुनाव एक एक कार्यकर्ता का है। शिवराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि 3 तारीख का समय अपने मामा और भाजपा को दे दो। 

जब तक शरीर में खून है, भाजपा में ही रहूंगा: तुलसी सिलावट

मंत्री तुलसी सिलावट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन प्रकृति के नियम हैं। ये चुनाव मध्यप्रदेश के विकास और प्रगति का है। पिछली सरकार ने किसानों के साथ छलकपट किया था, उसका बदला लेने का है। ये चुनाव तुलसी सिलावट का नहीं है, ये चुनाव मुख्यमंत्री का है, ये चुनाव शिवराज को स्थाई मुख्यमंत्री बनाने का है। देश मे अगर भाजपा की सरकार नहीं होती ताे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं होते और ना तो राम मंदिर बनता। सिलावट ने भाजपाइयों और सीएम शिवराज को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जब तक सिलावट के शरीर में खून है, तब तक वाे भाजपा की शरण में हैं। भाजपा मेरी मां है।

हमारी राजमाता का पोता आया है, हमें उसका स्वागत करना है: सुमित्रा महाजन

वहीं पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि मैं भाजपा कार्यकर्ताओं को देखने आई हूं और फिर दौरा करने भी आऊंगी। उन्होंने पन्ना प्रमुखों और मंडल कार्यकर्ताओं को बड़ी आसान भाषा मे इंदौर संभाग में भाजपा की हार याद दिलाते हुए नसीहत दी। उन्होंने कहा कि एक-एक सीट महत्वपूर्ण होती है। वहीं, उन्होंने तुलसी सिलावट को लेकर कहा कि जब वे कांग्रेस में थे तब भी हम मानते थे कि कार्यकर्ता अच्छा है। राजमाता आज भी भाजपा की वंदनीय हैं। आज दादी मां की राह पर काम करने लिए अगर पोता चल पड़ा है तो उसका स्वागत हमें करना है। ताई ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि कुछ भी हो जाए हम सांवेर सीट जिताएंगे।

08 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!