INDORE में फेस मास्क विवाद में निगम कर्मी की सेवा समाप्त, पुलिसकर्मी सस्पेंड - MP NEWS

इंदौर।
 मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आजाद नगर में मास्क को लेकर नगर निगम की चालानी कार्रवाई के दौरान हुए विवाद में निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने निगमकर्मी अजीत उर्फ सोनू कल्याणे को बर्खास्त कर दिया है। इधर, एसपी सूरज वर्मा ने प्रधान आरक्षक सईद खान को निलंबित कर दिया है। 

मंगलवार को हुई इस घटना में दोनों के बीच चौराहे पर जमकर विवाद हुआ था। गाली-गलौज के बाद धक्कामुक्की की नौबत आ गई। वीडियो सामने आने के बाद संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने नाराजगी जताई और निगम व पुलिस को एक्शन लेने को कहा। बयान व जांच के बाद शुक्रवार को दोनों पर कार्रवाई हुई। निगमायुक्त के मुताबिक, कल्याणे ने जिस तरह की भाषा का उपयोग किया, उससे निगम की छवि धूमिल हुई।

दरअसल मंगलवार दोपहर मूसाखेड़ी चौराहे पर नगर निगम की टीम मास्क न पहनने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर रही थी। इसी बीच पुलिस की डीआरपी लाइन शाखा में पदस्थ हेड कांस्टेबल सईद खान एक्टिवा से गुजरे। मास्क न होने पर निगमकर्मी ने उन्हें दादागिरी से रोका। बदसलूकी से पेश आने पर हेड कांस्टेबल ने निगमकर्मी से ठीक से बात करने को कहा तो दोनों में कहासुनी और गाली-गलौज हो गई। इस पर निगमकर्मी ने सरेराह हेड कांस्टेबल को धक्का दे दिया। बाद में सहकर्मियों ने पुलिस जवान की गाड़ी की चाबी निकाल ली। मामले में हेड कांस्टेबल ने आजाद नगर पुलिस को निगमकर्मी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज का केस दर्ज करवाया था।

18 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!