DPI में कर्मचारियों की हड़ताल, सरकारी कामकाज ठप - EMPLOYEE NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित लोक शिक्षण संचालनालय के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। एक महिला कर्मचारी की शिकायत पर सहायक ग्रेड 2 अनिल पाठक के खिलाफ कमिश्नर द्वारा कार्रवाई न करने की स्थिति में पिछले 4 दिन से धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। पांचवें दिन काम बंद हड़ताल शुरू कर दी गई।

सहायक ग्रेड 2 कर्मचारी के खिलाफ 5 दिन से धरना प्रदर्शन

लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) में करीब एक दर्जन कर्मचारी संगठनों ने सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उसके निलंबन की मांग को लेकर सोमवार को लगातार पांचवे दिन भी कर्मचारी संगठनों ने डीपीआई परिसर मे आयुक्त को एक कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। सभी संघों के पदाधिकारियों का कहना है कि अनिल पाठक को निलंबित नहीं किया गया तो सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

सहायक अधीक्षक माला वैद्य और मोहम्मद ताहिर की शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो हड़ताल

लोक शिक्षण में सहायक अधीक्षक माला वैद्य और मोहम्मद ताहिर ने संचालनालय की स्थापना शाखा चार में सहायक ग्रेड-2 अनिल पाठक पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। कर्मचारियों का कहना है कि अनिल पाठक द्वारा कर्मचारियों से बदतमीजी की जाती है। इस संबंध में लोक शिक्षण आयुक्त को निलंबित करने के लिए ज्ञापन भी सौंपा गया। आयुक्त ने इस संबंध में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

इससे नाराज लघु वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, अजाक्स के जिला अध्यक्ष अशोक बेन, तृतीय वर्ग के मोहम्मद ताहिर, अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के माला वैद्य, कर्मचारी कांग्रेस के मोहनलाल मिश्रा, खेलकूद समन्वय समिति के शैलेष शुक्ला, राज्य कर्मचारी संघ के कैलाश जाट, लिपिक संघ के आरडी नरवरिया समेत अन्य कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

21 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!