भोपाल में स्थापित भारत माता की प्रतिमा की ऊंचाई कितनी है, पत्थर से बनी है या धातु से, यहां पढ़िए / BHOPAL NEWS

general knowledge about bharat mata's statue in shaurya smarak bhopal MP

भोपाल। दिनांक 15 अगस्त 2020 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में स्थित शौर्य स्मारक में भारत माता की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद जारी हुई खबरों के कारण थोड़ा सा कंफ्यूजन हो गया। कुछ समाचारों में भारत माता की प्रतिमा की ऊंचाई 25 फीट और कुछ अन्य समाचारों में 37 फीट बताई जा रही है। आइए पता लगाते हैं भोपाल के शौर्य स्मारक में स्थापित की गई भारत माता की प्रतिमा की ऊंचाई कितनी है और वह पत्थर से बनी है या किसी धातु से:-

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित भारत माता की प्रतिमा एवं शौर्य स्मारक की सामान्य जानकारी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शौर्य स्मारक 13 एकड़ के क्षेत्र में बनाया गया है। 
शौर्य स्मारक का लोकार्पण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिनांक 14 अक्टूबर 2016 को किया था। 
स्मारक की प्रथम वर्षगांठ 14 अक्टूबर 2017 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां भारत माता की प्रतिमा की स्थापना का संकल्प लिया था। 

भारत माता की प्रतिमा का निर्माण एवं स्थापना विशेषज्ञों, वास्तुविदों, शिल्पकारों, चित्रकारों, आकल्पनकारों और संस्थानों आदि से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर किया गया है। 
भारत माता आशीर्वाद की मुद्रा में है। कमल पुष्प पर विराजमान है एवं भारत का राष्ट्र ध्वज उनके बाए हाथ में है। 
भारत माता की प्रतिमा कांस्य धातु से बनाई गई है। 
भारत माता की प्रतिमा की ऊंचाई 25 फीट है। 
भारत माता की प्रतिमा की कुल ऊंचाई (पेडेस्टल सहित) 37 फीट है।
प्रतिमा के पेडस्टल पर अशोक चक्र के साथ राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत भी उकेरा गया है। 

भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना से संबंधित संक्षिप्त ऐतिहासिक जानकारी, चित्र, अस्त्र-सशस्त्रों के छायाचित्र, टेबलटॉप मॉडल स्केल मॉडल शौर्यपदक विवरण, शौर्य से संबंधित प्रकाशन, लघु फिल्म प्रदर्शन आदि के माध्यम से जनसामान्य को भारतीय सेना की शौर्यगाथाओं से परिचित कराया जाता है।

कुछ मजेदार जानकारियां

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !