भोपाल में रक्षाबंधन पर रहेगा लॉकडाउन, कैबिनेट मंत्री ने कहा त्योहार मनाने की छूट है / BHOPAL NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जिला प्रशासन ने काेविड संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए टोटल लॉकडाउन का निर्णय लिया है। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया  के आदेश से इत्तर  कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने  लॉकडाउन के दौरान त्योहार मनाने की छूट दी  है। ऐसे में लोगों के बीच संशय बढ़ सकता है। 

रक्षाबंधन का त्यौहार 3 अगस्त सोमवार को है और भोपाल में शुक्रवार (24 जुलाई ) रात 8 बजे से 4 अगस्त की सुबह 5 बजे तक टोटल लॉकडाउन रहेगा। भोपाल वासियों को लॉकडाउन में ही रक्षाबंधन मनाना होगा। संपूर्ण भोपाल जिला क्षेत्र में लॉकडाउन लागू करने को लेकर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भोपाल के लॉकडाउन में रक्षाबंधन और बकरीद गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाई जा सकेंगी। सीमित संख्या के साथ घर पर त्योहार मनाए जा सकते हैं। 

राजधानी में शुक्रवार को 210 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। इसे मिलाकर शहर में संक्रमितों की संख्‍या अब 5196 हो गई है। शहर में संक्रमण इस तेजी से बढ रहा है कि हर दिन अब 150 से ज्‍यादा मरीज मिलने लगे है। इतना ही नहीं पुराने भोपाल सहित नए भोपाल और ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। 

24 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

पशुपालक किसानों के लिए KCC: 1.80 लाख का लोन, बिना गारंटी
मिस्र देश की रानियां कभी बूढ़ी क्यों नहीं होती थी, क्या उनके पास कोई फार्मूला था
केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन की सूचना
ग्वालियर में बिजली बिल के लिए NGB प्रणाली शुरु
ताश के पत्तों में चौथे राजा की मूछें क्यों नहीं होती
OMG! एक पक्षी जो बिना पंख फड़फड़ाए 5 घंटे, 170 किलोमीटर उड़ता है
मप्र कैबिनेट मीटिंग का आधिकारिक प्रतिवेदन
OMG! कोरोना पॉजिटिव मरीज की स्वस्थ होते ही मौत
सरकारी डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव लड़की का रेप कर रहा था, गिरफ्तार
सूर्य की धूप से बाल सफेद हो जाते हैं तो फिर त्वचा काली क्यों पड़ जाती है
भारतीय सिक्कों का कूटकरण क्या होता है, कितना गंभीर अपराध है
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !