मध्य प्रदेश कोरोना: 4 जिले सुरक्षित 5 जिलों में खतरा, शेष में कलेक्टर और कोरोना के बीच लुका छुपी / MP CORONA UPDATE NEWS

भोपाल। कोरोनावायरस (कोविड-19) के संदर्भ में आज की प्रदेश स्तरीय सरकारी रिपोर्ट के हिसाब से मध्य प्रदेश के 4 जिले पूरी तरह से सुरक्षित हैं जबकि 5 जिलों में महामारी फैल चुकी है, मौत का खतरा है। शेष बचे 43 जिलों में कलेक्टर और कोरोना के बीच लुका छिपी का खेल चल रहा है। कभी कलेक्टर पर कोरोना और कभी कोरोना पर कलेक्टर भारी नजर आता है। ओवरऑल हालत चिंताजनक है। 1 अगस्त से सरकार नया प्रयोग (पॉलिटिकल लॉकडाउन) करने जा रही है। उम्मीद है उससे कुछ फायदा होगा।

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 31 JULY 2020

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 31 जुलाई 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 
14647 सैंपल की जांच की गई। 
13809 सैंपल रिजेक्ट हो गए। 
13104 सैंपल नेगेटिव पाए गए। 
838 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। 
10 मरीजों की मौत हो गई। 
614 मरीज डिस्चार्ज किए गए। 
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या टिकट 31806
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 867
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 22271
31 जुलाई 2020 को संक्रमित नागरिकों की संख्या 8668
31 जुलाई 2020 को मध्यप्रदेश में संक्रमित इलाकों की संख्या 3162 

MP COVID-19 LATEST REPORT की खास बातें 

मध्य प्रदेश की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं आया है। 
राजधानी भोपाल 208 नए पॉजिटिव मामलों और 2174 एक्टिव केस के साथ मध्य प्रदेश का सबसे संक्रमित जिला बना हुआ है। 
इंदौर की स्थिति में 2 दिन सुधार दिखाई दिया था, आज की रिपोर्ट में फिर 112 पॉजिटिव नजर आ रहे हैं। 
ग्वालियर 566 तीसरे नंबर पर, जबलपुर 387 के साथ चौथे नंबर पर और बड़वानी 302 एक्टिव केस के साथ पांचवें नंबर पर सब से संक्रमित इलाकों में दिखाई दे रहे हैं।
आज की रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में जो 4 जिले सबसे सुरक्षित हैं उनके नाम हैं पन्ना, अशोकनगर, डिंडोरी और मंडला।
100 से ज्यादा एक्टिव केस वाले जिलों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। मार्च में यह संख्या 2 थी और जून में 10 से कम थी। 


31 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

BIKE में CC का फुल फॉर्म क्या होता है, 100cc-150cc का क्या मतलब होता है 
ग्वालियर का हाई कोर्ट सील, गली-गली में कोरोना का कहर 
बहन के बॉयफ्रेंड को फंसाने फिल्मी स्टाइल में साजिश रची 
लैपटॉप की चार्जर में यह काले चूहे जैसा उपकरण क्या होता है 
ग्वालियर कलेक्टर से मुख्यमंत्री खुश लेकिन मुख्य सचिव असंतुष्ट
ग्वालियर में 20 रुपये की बंदूक अड़ाकर ढाई लाख की लूट
मध्य प्रदेश के 20 जिलों में ईद और रक्षाबंधन के अवसर पर बारिश होगी
मध्य प्रदेश 13938 लोगों में से 834 पॉजिटिव, पूरे प्रदेश में पॉलिटिकल लॉकडाउन
TATA SKY ने 6 सेवाओं का शुल्क 50% घटाया
मध्यप्रदेश में संडे को लॉकडाउन होगा या नहीं, गृह मंत्री ने बताया
मध्य प्रदेश में स्कूल कब तक बंद रहेंगे, शिक्षा विभाग ने आदेश में बताया
नई शिक्षा नीति: मध्यप्रदेश में कक्षा 6 से व्यवसायिक शिक्षा
पिता जूते बनाते हैं, बेटी ने रिकॉर्ड बना दिया: INSPIRATIONAL STORY
नकली स्टांप पेपर के उपकरण रखना अपराध है या नहीं, ध्यान से पढ़िए
देवास में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध कर रही महिला ने खुद को आग लगाई
केजी और प्राइमरी के लिए भी ऑनलाइन क्लास लगाई जाएंगी

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !