SAGAR: सीएम शिवराज सिंह के पंडाल उड़ गए, मुख्यमंत्री का दौरा रद्द / MP NEWS

भोपाल। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान को केवल नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी ही हल्के में नहीं लेते बल्कि भारतीय जनता पार्टी भी उतनी ही लापरवाही से लेती है। भारत सरकार और मध्यप्रदेश शासन का मौसम विभाग, स्काईमेट जैसी प्राइवेट एजेंसी और दोनों की सूचनाओं के आधार पर भोपाल समाचार लगातार यह बता रहा था कि मध्यप्रदेश में 15 जून को मानसून प्रवेश कर जाएगा। बावजूद इसके भारतीय जनता पार्टी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। नतीजा सागर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आम सभा से पहले ही उनके स्वागत में सजाए गए पंडाल आंधी में उड़ गए। मुख्यमंत्री को अपना चुनावी दौरा रद्द करना पड़ा।

सागर में सीएम शिवराज सिंह चौहान के स्वागत से पहले क्या हुआ

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सागर जिले के बांसा गांव में उपचुनाव के प्रचार की शुरुआत करने पहुंचने वाले थे। इसी बीच मानसून घिर आया और तेज हवाएं चलने लगी। हालात यह बने की टेंट को बांधने के लिए लगाए गए लोहे के पाइप जमीन से उखड़ कर हवा में उड़ने लगे। इसे बचाने के लिए कार्यकर्ता और कर्मचारियों ने काफी मेहनत की। लेकिन, पंडाल तहस-नहस हो गया। प्रशासन ने टेंट आदि को तो ठीक कर दिए थे। लेकिन, कीचड़ अधिक होने के कारण मुख्यमंत्री को अपना दौरा रद्द करना पड़ा।

गोविंद सिंह राजपूत के चुनाव अभियान की शुरुआत में ही विघ्न पड़ गया

सीएम की दूसरी सभा दोपहर बाद सागर की सुरखी विधानसभा सीट के बांसा में थी।गोविंद सिंह राजपूत के इस्तीफा देने के बाद सुरखी सीट पर भी उपचुनाव होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब रायसेन जिले की सांची विधानसभा में थे तभी सागर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। सभा के लिए बनाया गया पंडाल और कुर्सियां हवा में उड़ गईं। बारिश रुकने के बाद धूप निकल आई। इसके बाद प्रशासन मुंख्यमंत्री के पहुंचने के पहले पंडाल और व्यवस्थाओं को ठीक करने का कार्य करने में जुट गया था।

15 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

DIGVIJAY SINGH ने बताया CM शिवराज सिंह उनसे नाराज क्यों हैं
घर से पैसे चुराने पर पिता ने बेटे को पेड़ से बांधकर मरते दम तक पीटा
HATCHBACK CAR Altroz: मात्र ₹5555 emi में आपकी
समानता का अधिकार, कर्मचारियों पर कब लागू होता है
MADHYA PRADESH: 2 जिलों में कलेक्टर पद पर नए अफसरों की पदस्थापना
SC-ST EMPLOYEE को प्रमोशन में आरक्षण: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एप्लीकेशन फाइल की
SUSHANT SINGH: कोई फांसी लगाकर सुसाइड करने से पहले जूस क्यों पिएगा

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !